{"_id":"8f34a8c530862ae8b6510a36c6ca643c","slug":"minister-s-wife-s-case-on-violation-of-code-of-conduct-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंत्री की पत्नी पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री की पत्नी पर आचार संहिता के उल्लंघन का केस
फैजाबाद/अमर उजाला
Updated Sun, 11 Oct 2015 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जिला पंचायत सदस्य की प्रत्याशी व समाज कल्याण मंत्री की पत्नी सोना देवी ने शक्ति प्रदर्शन कर ताकत का एहसास कराया। वहीं दूसरी ओर समाजवादी युवजन सभा जिला अध्यक्ष राधवेंद्र सिंह की मां शोभावती का जुलूस निकल रहा था। प्रशासन को इस बात की भनक लग गई थी।
अफसरों ने जुलूसों की वीडियोग्राफी कराई और रौनाही थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। थानाध्यक्ष बृजेश चंद तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनो प्रत्याशियों के पास एक एक प्रचार वाहन का पास था लेकिन कई वाहन बिना पास रैली में चलते पाए गए। इनके खिलाफ धारा 144 के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।
18 वाहन धराए
सोहावल। दूसरे चरण का चुनाव प्रचार खत्म होन की निर्धारित समय सीमा के बाद प्रत्याशियों का प्रचार कर रहे वाहनों को रौनाही थाना पुलिस ने धर दबोचा। थानाध्यक्ष ने बताया कि 18 प्रचार वाहनों को पकड़ा गया है। जिन्हे सीज करने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जमकर उड़ी धज्जियां
मवई। विकास खंड मवई में जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशियों ने रविवार को चुनाव प्रचार के अंतिम दिन रैलियां निकाली। इन रैलियों में सैकड़ों की संख्या में दो पहिया और चार पहिया वाहन शामिल थे। आश्चर्य की बात तो यह है कि मवई और पटरंगा थानाध्यक्षों को इसकी जानकारी थी लेकिन वह हाथ पर हाथ धरे बैठे रहे।
रविवार की सुबह एसएसपी मोहित गुप्ता ने दोनों थानों के एसओ को आचार संहिता का पालन सुनिश्चित कराने का सख्त निर्देश दिया था। पटरंगा थाना क्षेत्र मे रैली निकलने की सूचना एसओ इन्द्रेश यादव को दी गई। जिसको उन्होंने नजर अंदाज कर दिया और बताया कि यह झूठी सूचना है। यही हाल मवई थाना क्षेत्र का था।
यहां जिला पंचायत सदस्य पद के एक प्रत्याशी मोटरसाइकिल रैली निकाली और क्षेत्र मे प्रचार किया। रुदौली सीओ संतोष कुमार क्षेत्र मे भ्रमण करते नजर आए लेकिन प्रत्याशियों की रैलीयां रोकने में नाकाम रहे।