फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Minister in charge, public representatives and officials will brainstorm on mission employment and development of the board

प्रभारी मंत्री, जनप्रतिनिधि व अधिकारीगण करेंगे मिशन रोजगार और मंडल के विकास पर मंथन

Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Nov 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge, public representatives and officials will brainstorm on mission employment and development of the board
अयोध्या। ‘अमर उजाला संवाद’ कार्यक्रम के तहत मिशन रोजगार एवं मंडल का विकास पर बुधवार को अवध विश्वविद्यालय के संत कबीर सभागार में चर्चा होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 11 बजे पर्यटन व संस्कृति राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. नीलकंठ तिवारी करेंगे। कार्यक्रम में दीपक जलाकर विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या के सांसद लल्लू सिंह, कुलपति प्रो.रविशंकर सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली के विधायक रामचंद्र यादव, बीकापुर की विधायक शोभा सिंह चौहान, मिल्कीपुर के विधायक गोरखनाथ बाबा, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा कमिश्नर एमपी अग्रवाल, आईजी केपी सिंह, डीएम नितीश कुमार, एसएसपी शैलेश पांडेय, सीडीओ अनिता यादव, नगर आयुक्त व विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह, संयुक्त शिक्षा निदेशक बेसिक, राम सागर पति त्रिपाठी, संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक अरविंद पांडेय, अपर नगर आयुक्त सच्चिदानन्द सिंह सहित जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, महाप्रबंधक उद्योग भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में अयोध्या मंडल के साढ़े चार साल में हुए प्रमुख विकास कार्यों, लाभदायक योजनाओं से सभी को अवगत कराया जाएगा। कार्यक्रम में योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद भी किया जाएगा। साथ ही अयोध्या में नौ लाख से अधिक दीपक जलाकर विश्व कीर्तिमान बनाने वाले अवध विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed