फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Merchants played an important role in Corona era: Brijesh Pathak

कोरोना काल में व्यापारियों ने निभाई अहम भूमिका: बृजेश पाठक

Mon, 05 Apr 2021 12:40 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Merchants played an important role in Corona era: Brijesh Pathak
अयोध्या-मानस भवन में अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के संयोजन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में मंत्? - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। व्यापारी समाज के एक महत्वपूर्ण अंग हैं। कोरोना काल में व्यापारियों ने अपनी अहम भूमिका निभाई थी। आवश्यक चीजों को लोगों तक पहुंचाने में अपनी जिम्मेदारी का परिचय दिया। व्यापारी समाज के संघर्ष में हम कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन

व्यापारी समाज की जो भी मांगें हैं उन्हें सरकार तक पहुंचाया जाएगा। हमारा प्रयास होगा कि उनकी मांगों का निस्तारण किया जाए। उक्त बातें कानून मंत्री बृजेश पाठक ने अयोध्या के मानस भवन में अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के संयोजन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कहीं।
विज्ञापन

कानून मंत्री द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के 27 व्यापारियों को रत्न एवं शिरोमणि सम्मान से भी अलंकृत किया गया। इससे पूर्व व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बनवारी लाल कंछल द्वारा विभिन्न प्रदेशों से आए 221 पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में मौजूद नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान कराना हमारी सरकार की प्राथमिकताओं में हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना काल में व्यापारियों पर दर्ज हुए मुकदमे को वापस लेकर बहुत ही सराहनीय कार्य किया है।
इससे सिद्ध होता है कि व्यापारी हित के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश गुप्ता ने बताया कि 31 सूत्रीय मांग पत्र कानून मंत्री को सौंपा गया है। जीएसटी की खामियों को दूर करने सहित अन्य मांगें सरकार से की गई हैं।
बताया कि समारोह में प्रदेश के विभिन्न जिलों से करीब 400 व्यापारी पहुंचे थे। संचालन प्रांतीय मंत्री अरुण अग्रवाल ने किया। इससे पूर्व व्यापार मंडल की ओर से कानून मंत्री को रामलला का भव्य चित्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया गया।

समारोह में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह, प्रांतीय वरिष्ठ महामंत्री रमेश अग्रहरि, प्रांतीय उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, प्रांतीय मंत्री अवि आनंद, पवन जीवानी, जसवीर सिंह, ज्ञान केसरवानी, पार्षद नंदलाल गुप्ता, पंकज गुप्ता, बालकृष्ण वैश्य सहित विभिन्न जिलों से आए व्यापारी मौजूद रहे।

अयोध्या-मानस भवन में अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के संयोजन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में  व्या?

अयोध्या-मानस भवन में अयोध्या उद्योग व्यापार मंडल के संयोजन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में व्या?- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed