फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Merchant Welfare Board

व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य बने विकास

Sat, 19 Sep 2020 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Merchant Welfare Board
अयोध्या। प्रदेश सरकार की ओर से गठित व्यापारी कल्याण बोर्ड में विद्यार्थी परिषद के पूर्व नगर मंत्री व जिला सह संयोजक विकास मिश्र को सदस्य नामित किया गया है। प्रदेश के औद्योगिक विकास को गति देने, आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनाने, उद्यमी की समस्या व सुरक्षा के लिए व्यापारी कल्याण बोर्ड का गठन हुआ है। इसमें अयोध्या के तुलसीनगर निवासी विकास मिश्र को सदस्य का पद दिया गया है। जिला स्तरीय प्रशासनिक बैठक जैसे उद्योग बंधु, व्यापार बंधु व प्रस्तर दो में बोर्ड के प्रतिनिधि के रूप में विकास मिश्र सम्मिलित होंगे।
विज्ञापन

विकास मिश्र को व्यापारी कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाये जाने पर फैजाबाद सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू, विधायक शोभा सिंह चौहान, विधायक राम चंद्र यादव, विधायक गोरखनाथ बाबा, महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्र, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह आदि ने बधाई देते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed