{"_id":"5f6637008ebc3e98096340e9","slug":"meeting-faizabad-news-lko540968735","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना के बाद पहले समाधान दिवस पर नहीं दिखे फरियादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना के बाद पहले समाधान दिवस पर नहीं दिखे फरियादी
विज्ञापन
अयोध्या। कोरोना संक्रमण के दौरान बंद हुआ समाधान दिवस अब दोबारा शुरू हो गया। शनिवार को कोतवाली-थाना परिसर में हुए समाधान दिवस में अफसरों ने लोगों की समस्याएं सुनीं। हालांकि अनलॉक के बाद पहली बार यह आयोजन होने से फरियादियों की संख्या काफी कम रही। इस दौरान कुल 71 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से मात्र 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ।
कोतवाली नगर में सीओ सिटी की मौजूदगी में चार शिकायतें आईं, एक का निस्तारण हुआ। कोतवाली अयोध्या में आई दो शिकायतों में एक का व थाना रामजन्मभूमि में सीओ राजेश राय की मौजूदगी में आई दो शिकायतों में किसी का निस्तारण नहीं हो सका।
रौनाही थाने में चार शिकायतें आईं, लेकिन मौके पर निस्तारण किसी का नहीं हो पाया। बीकापुर कोतवाली में उप जिलाधिकारी दिग्विजय प्रताप सिंह और पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय कुमार की मौजूदगी में कुल 20 शिकायतें आईं, दो शिकायतें मौके पर निस्तारित की गईं।
विज्ञापन
थाना खंडासा में नायब तहसीलदार मिल्कीपुर हृदयराम तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में छह शिकायतें आईं, लेकिन एक भी शिकायत मौके पर निस्तारित नहीं हो सकीं। तारुन थाने पर आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार एसपी सिंह ने 10 फारियादियों की समस्याएं सुनीं, निस्तारण किसी का नहीं हुआ।
पूरा कलंदर थाने में आयोजित समाधान दिवस कुल 8 शिकायतें आईं थीं। जिसमें निस्तारण किसी भी शिकायत का नहीं हो सका। पटरंगा थाना में एक शिकायत आई, निस्तारण नहीं हुआ। हैदरगंज थाने में तहसीलदार बीकापुर की अध्यक्षता में कुल 6 शिकायतें ही आईं, जिसमें 2 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। कोतवाली रूदौली में तीन शिकायतें आईं, एक शिकायत का निस्तारण किया गया। महाराजगंज थाने में 2 शिकायतें आईं थीं जिसमें किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका।