फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   medicne selling

रोक के बावजूद बिक रहीं कॉम्बिनेशन दवाएं

Mon, 21 Mar 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 21 Mar 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
medicne selling
फैजाबाद ः जिला अस्पताल सामने एक मेडिकल स्टोर पर लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

जिले में चिकित्सक पूरी दरियादिली से कॉम्बिनेशन वाली दवाएं लिख रहे हैं। प्रतिबंध का असर कहीं नहीं दिख रहा। सरकारी अस्पतालों से लेकर निजी अस्पतालों में इस बाबत स्वास्थ्य महकमा से लेकर प्रशासन तक ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है।

विज्ञापन


सोमवार को हर मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित दवाएं धड़ल्ले से मरीजों को दी जाती रहीं। मरीजों को इस बारे में जानकारी भी नहीं है कि चिकित्सक उन्हें किस प्रकार की दवाएं लिख रहे हैं। हालांकि शासन ने कॉम्बिनेशन वाली दवाओं पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
विज्ञापन


सरकार की ओर से कॉम्बिनेशन वाली दवाओं की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। इनमें विभिन्न कंपनियों की 344 दवाओं को शामिल किया गया है। लेकिन सोमवार को इन दवाओं की बिक्री पर प्रतिबंध का कोई असर नहीं दिखा। शनिवार से इसे लागू किया जाना था, लेकिन स्वास्थ्य विभाग से लेकर ड्रग्स विभाग आदेश न आने का रोना रोता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब आदेश आने के बाद भी असर न दिखना प्रशासन के रवैये पर सवाल खड़ा करता है। जबकि सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार कहते हैं कि कॉम्बिनेशन वाली दवाएं काफी घातक हैं। दवाओं पर प्रतिबंध लग चुका है। चिकित्सक भी अपनी जिम्मेदारी समझें और इस प्रकार की दवाओं कतई न लिखें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed