{"_id":"655667155c01ec67080a45b9","slug":"medical-college-got-three-machines-now-modern-tests-can-be-done-faizabad-news-c-13-1-lko1045-493623-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज को मिली तीन मशीनें, अब हो सकेंगी आधुनिक जांचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज को मिली तीन मशीनें, अब हो सकेंगी आधुनिक जांचें
विज्ञापन
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज, दर्शन नगर के केंद्रीयकृत प्रयोगशाला में अब खून की कई आधुनिक जांचें आसानी से हो सकेंगी। इसके लिए सीएसआर फंड (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) के जरिए करीब 30 लाख की लागत से तीन आधुनिक मशीनें प्राप्त हुई हैं। इनका शुक्रवार को उदघाटन करने की तैयारी है।
मेडिकल कॉलेज में तेजी से बढ़ रहे मरीजों के दबाव को देखते हुए कम समय में गुणवत्तापूर्ण खून की जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए बायोकेमेस्ट्री एनाॅलाइजर समेत कई आधुनिक मशीनों की आवश्यकता थी।
इसके लिए मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने सीएसआर फंड के जरिए कई निजी कंपनियाें से संपर्क साधा था। इन महत्वपूर्ण सेवाओं के लिए कुछ कंपनियों ने हाथ बढ़ाया था। इसी कड़ी में सभी प्रक्रिया पूरी करते हुए तीन मशीन स्वीकृत हुई। इनकी गुरुवार को आपूर्ति भी हो गई।
विज्ञापन
प्राचार्य डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया कि इन तीन मशीनों को शुक्रवार से क्रियाशील किया जाएगा। इन मशीनों से मरीजों के खून की जांच में सहूलियत मिलेगी। -संवाद