फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MEDICAL COLLAGE JAW

Ayodhya News: मेडिकल कॉलेज में जबड़े का इलाज शुरू

Sat, 24 Jun 2023 12:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 24 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
MEDICAL COLLAGE JAW
अयोध्या। राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज में जबड़े की समस्या से ग्रसित मरीजों का शुक्रवार से इलाज शुरू होगया। इसके लिए अस्पताल में 12 लाख की लागत से लगी ओपीजी (ऑथोपेंटोग्राम) मशीन का शुक्रवार को कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने फीता और केक काटकर किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सत्यजीत वर्मा ने बताया कि जबड़े की बीमारी से ग्रसित लोगों का यहां उपचार संभव हो सकेगा। कॉलेज प्रशासन मरीजों को बेहतर स्वास्थ सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयासरत है। जल्द ही कुछ और आधुनिक मशीनें लगाने पर विचार किया जा रहा है। दंत रोग विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ.प्राची सिंह ने बताया कि यह मशीन पूरे जबड़े का थ्री-डी स्कैन करती है। इससे जबड़े के छिपे हुए हिस्से की तस्वीर भी सामने आ जाती है। इस मशीन के जरिए दांतों का एक साथ एक्स-रे करके बीमारी की जानकारी की जा सकेगी। मरीजों को एक ही कागज पर इसकी फोटो दी जा सकेगी। इतना ही नहीं हादसे में जबड़े में आने वाली चोट की भी सटीक जानकारी मिलने से बेहतर उपचार होगा। इसके अलावा मुंह के कैंसर समेत अन्य बीमारियों की भी जानकारी मिल सकेगी। इस मौके पर डॉ. नेहा राठौर, डॉ. महेश पांडेय समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed