फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   MBBS student trapped in Ukraine, family upset

यूक्रेन में फंसा एमबीबीएस का छात्र, परिजन परेशान

Sat, 26 Feb 2022 01:11 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 01:11 AM IST
विज्ञापन
MBBS student trapped in Ukraine, family upset
अयोध्या। मेडिकल की पढ़ाई करने गया बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के रहेठ जलालपुरमाफी का सनी लाल युद्ध की विभीषिका में फंस गया है। यहां उसके परिजन परेशान हैं। फोन से उसका हालचाल ले रहे हैं।
विज्ञापन

सनी गांव के रहने वाले मेडिकल पेशे से जुड़े भरत लाल का इकलौता पुत्र है। लगभग चार वर्षों से यूक्रेन में रह कर एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद परिजन सनी लाल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
विज्ञापन

सनी के पिता भरत लाल और मां माधवी देवी ने बताया कि शुक्रवार सुबह व दोपहर वीडियो कॉल के जरिए उन्होंने सनी से बात कर और कुशल क्षेम जाना।
उन्होंने बताया कि दो अन्य छात्रों के साथ यूक्रेन में वह जहां है वहां पूरी तरह सुरक्षित है। फिर भी चिंता लगी हुई है। कहा कि सनी पिछले वर्ष जून में घर आया था। करीब पांच माह पूर्व अक्तूबर में पढ़ाई पूरी करने के लिए वापस यूक्रेन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सनी लाल के बाबा पूर्व शिक्षक राम अवध, छेदीलाल, चाचा राम प्रकट, डॉ. समीर, रामू प्रसाद, रवि सहित परिजन युद्ध शुरू होने के बाद सनी की सुरक्षा को लेकर चिंतित है। परिजनों ने भारत सरकार से बच्चे को सुरक्षित घर वापस लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed