फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mass replication of three colleges, exams canceled

तीन कॉलेजों में सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त

Mon, 28 Mar 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Mon, 28 Mar 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Mass replication of three colleges, exams canceled
डा. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय की चल रही परीक्षा में सोमवार को गोंडा, बाराबंकी, फैजाबाद, सुल्तानपुर और अंबेडकरनगर जिलों में खूब नकल पकड़ी गई। कहीं पर परीक्षा केंद्र बदल दिया गया तो कहीं नकल सामग्री सील कर दी गई।
विज्ञापन


परीक्षक भी संदिग्ध हालत में मिले जिसके कारण उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। गोंडा जिले के शक्ति स्मारक संस्थान दुल्हिनपुर में सामूहिक नकल मिली जिसके कारण दूसरी पाली की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया।
विज्ञापन


मंगलवार को होने वाली परीक्षाएं यथावत होगी जिसके लिए विशेष पर्यवेक्षक की तैनाती की जा रही है। आगामी 30 मार्च 2016 से होने वाली परीक्षाओं के लिए श्री रामतीर्थ स्मारक महाविद्यालय, इटियाथोक, गोंडा को परीक्षा केन्द्र बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा में प्रथम पाली में बाराबंकी के हाजी वारिस अली शाह डिग्री मेमोरियल महाविद्यालय सिरौली गौसपुर में 5 कक्षों में उड़ाका दल द्वारा प्रथम दृृष्टया सामूहिक नकल मिली। परीक्षा नियंत्रक को रिपोर्ट भेज कर दी गई।

बिहारीलाल डिग्री कॉलेज एंड प्रोफेशनल स्टडीज बेरिया में केंद्राध्यक्ष द्वारा सीलबंद कर नकल सामग्री उड़ाका दल को सौंपा गया। द्वितीय पाली में बाराबंकी के रानी शांती देवी महाविद्यालय हथौंदा में विवि कर्मी गाइड के पन्नों के साथ पकड़ा गया और गाइड को सीलबंद कर उड़ाका दल ने अपने कब्जे में लिया।

इसी कॉलेज के दो कमरों में सामूहिक नकल मिली। बहराइच के महाराजा बलभद्र सिंह रैकवार महाविद्यालय में रसोई घर से बोरा भर नकल सामग्री बरामद हुई। केंद्राध्यक्ष को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

कलावती देवी स्मारक महाविद्यालय उत्तमनगर बदनापुर में चार नकलची पकड़े गए, जिनके पास मोबाइल और लिखे पन्ने थे। उड़ाका दल पहुंचने पर वहां एक कक्ष निरीक्षक ने खिड़की से नकल सामग्री फेंकनी शुरू कर दी।

उसे कार्यमुक्त कर दिया गया। प्रथम पाली में गोंडा के महाकवि तुलसीदास पीजी कॉलेज में दो नकलची और जगदंबा शरण सिंह एजूकेशनल इंस्टीट्यूट बेलसर में सबसे अधिक 10 नकलची पकड़े गए।

बाराबंकी के जेबीएस महाविद्यालय टिकैतनगर में कार्य शिथिलता के कारण एक कक्ष निरीक्षक को कार्यमुक्त किया गया। बहराइच के लॉर्ड बुद्धा पीजी कॉलेज में आसन व्यवस्था ठीक न होने पर उसे ठीक कराने की नसीहत दी गई।

सीमावर्ती महाविद्यालय जैतपुर पांडेय नगर में चार नकलची, बाबू वासुदेव सिंह महाविद्यालय जैतपुर रुपइडीहा में दो विषय विशेषज्ञ कक्ष निरीक्षक मिलने पर उनको कार्यमुक्त कर दिया गया।

अंबेडकरनगर के आरडीआरबी महाविद्यालय नत्थुपुर लोधना में एक नकलची पकड़ा गया। द्वितीय पाली में बाराबंकी के राम खेलावन महाविद्यालय असंदरा में दो नकलची पकडे़ गए। फैजाबाद के साकेत पीजी कॉलेज में एक नकलची पकड़ा गया।

द्वितीय पाली में बहराइच के अशोक मिश्रा स्मारक महाविद्यालय खुटेहना में आसन व्यवस्था ठीक न होने पर उसे तत्काल ठीक करने की नसीहत दी गइ। शांती स्मारक महाविद्यालय सैमसी में चार नकलची पकड़े गए हैं।


दूसरी पाली में सुलतानपुर में बदली महाविद्यालय अमरेथू ददिया में दो कक्ष निरीक्षकों दिनेश कुमार एवं अशोक कुमार को कार्य शिथिलता के कारण कार्यमुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed