फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Many prominent leaders of the SP youth wing of resignation from the post

सपा यूथ विंग के कई प्रमुख नेताओं ने पद से दिया इस्तीफा

Mon, 19 Sep 2016 11:09 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Mon, 19 Sep 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Many prominent leaders of the SP youth wing of resignation from the post
समाजवादी पार्टी - फोटो : अमर उजाला
सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव की कार्रवाई से नाराज यूथ विंग के दर्जन भर से अधिक प्रदेशीय व जिले के पदाधिकारियों ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा प्रदेशीय नेतृत्व को भेजा गया है। इस्तीफा देने वालों ने सीएम अखिलेश यादव को फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर ही अपने पदों पर लौटने का ऐलान किया है।
विज्ञापन


सोमवार को सपा के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव द्वारा एमएलसी सुनील सिंह यादव, आनंद भदौरिया और संजय लाठर तथा मुलायम यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव दुबे, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह देव, यूथ ब्रिगेड के मो. एबाद, सयुस के बृजेश यादव के खिलाफ कार्रवाई की सूचना यहां पहुंचीं तो फैजाबाद की युवा विंग उबल पड़ी। इसके बाद पदों से इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


शाम सवा चार बजे तक फैजाबाद के प्रदेश स्तरीय प्रमुख नेताओं, मुख्यमंत्री और आनंद भदौरिया के करीबियों में शुमार सयुस के राष्ट्रीय महासचिव शेरू यादव, प्रदेश महासचिव अनिमेष प्रताप सिंह राहुल, प्रदेश सचिव जय सिंह यादव, अनुराग सिंह, मनीष यादव, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह अनूप, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विवेक मिश्र, विशालमणि यादव रिक्की, छात्रसभा के प्रदेश सचिव सुनील सोनी, विनय मौर्य, मुलायम ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष एजाज अहमद आदि ने पदों से इस्तीफा देते हुए प्रदेश नेतृत्व को फैक्स भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सयुस के प्रदेश महासचिव राहुल सिंह, सयुस प्रदेश सचिव विवेक मिश्र, जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव विशाल मणि रिक्की ने पदों से इस्तीफा देने व लखनऊ भेजने की पुष्टि की। अखिलेश यादव में आस्था जताते हुए कहा कि उन्हें फिर प्रदेश अध्यक्ष बनाने पर ही सभी इस्तीफा वापस लेंगे। कहा, जिस संगठन में यूथ का सम्मान न हो, उसमें रहना उन्हें स्वीकार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed