{"_id":"5ee8e41a8ebc3e42b14e9c39","slug":"mansoon-faizabad-news-lko5262046132","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्री मानसून ने जमकर भिगोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्री मानसून ने जमकर भिगोया
विज्ञापन
अयोध्या-रिमझिम बारिश में गंतव्य की ओर जाते राहगीर।
- फोटो : FAIZABAD
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। प्री-मानसूनी बारिश ने लोगों को जमकर भिगोया। वहीं शहरी इलाकों में लोगों को हल्की बूंदाबांदी से ही काम चलाना पड़ा। मंगलवार दिनभर आसमान में घने बादलों ने डेरा डाला रहा, शहरी व ग्रामीण इलाकों में बूंदाबांदी होती रही।
इससे मौसम सुहाना बना रहा और तापमान में भी काफी कमी आई। मौसम वैज्ञानिक इसे प्री-मानसूनी बारिश बता रहे हैं। उनका कहना है कि सब ठीक रहा तो आगामी चार-पांच दिनों में पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश होगी। मंगलवार को दिन का अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिले में 19.6 मिमी. वर्षा भी हुई।
सोमवार शाम से आसमान में छाए काले घने बादलों ने देर रात ग्रामीण इलाकों को जमकर भिगोया, रुदौली तहसील के मवई, पटरंगा, शुजागंज, भेलसर, मिल्कीपुर, बीकापुर समेत अन्य इलाकों में अच्छी बारिश हुई। वहीं शहरी इलाकों में मात्र बूंदाबांदी ही हुई।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह भी आसमान में घने बादलों का डेरा रहा। साथ ही तेज पुरवा हवा चलती रही। दिनभर रुक-रुककर बूंदाबांदी का दौर चलता रहा, जिससे मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से निजात भी मिली। एनडी यूनीवर्सिटी के मौसम विभाग के अनुसार यह प्री-मानसून बारिश है, उनका कहना है कि सब ठीक रहा था तो आगामी चार-पांच दिनों में प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा और अच्छी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग के वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्र के अनुसार आगामी दिनों में अभी आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे और वर्षा भी होने की संभावना है। हवा सामान्य से तेज गति में पूर्वी चलने के आसार हैं। बताया कि सोमवार की रात से मंगलवार तक जिले में औसतन 19.6 मिमी. वर्षा दर्ज की गई है।