फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   man died in accident at Faizbad

बेकाबू वाहन ने युवक को रौंदा

Sun, 26 Jun 2016 11:08 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 26 Jun 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
man died in accident at Faizbad
हादसा - फोटो : अमर उजाला
रौनाही थाने के ड्योढ़ी-सोहावल मार्ग पर शनिवार देर शाम बहन के घर मुंडन संस्कार कार्यक्रम से लौट रहे बाइक सवार युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया। ग्रामीणों की मदद से पुलिस उसे अस्पताल ले गई, जहां से लखनऊ रेफर कर दिया गया। देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रविवार सुबह युवक का शव उसके पैतृक गांव भरथीपुर लाया गया तो पूरे गांव में कोहराम मच गया और कुछ ही पलों में सन्नाटा पसर गया। शनिवार देर शाम श्रीनाथ निषाद (25) पुत्र विक्रमा निषाद निवासी भरथीपुर के मजरे मोइया गांव, थाना पूरा कलंदर अपनी बहन के घर बैदरापुर गांव में मुंडन संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन


ड्योढ़ी-सोहावल मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसके बाद श्रीनाथ को रौंदते हुए वाहन आगे निकल गया। युवक की चींख पुकान सुन दौड़े ग्रामीणाें ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल श्रीनाथ को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। परिवारीजनों ने बताया कि देर रात उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। सुबह शव जब उसके गांव लाया गया तो कोहराम मच गया। एसओ रौनाही केके गुप्ता ने बताया कि परिवारीजनों की तहरीर पर वाहन चालक के खिलाफ  रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed