फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Mahant killed in property dispute

संपत्ति के विवाद में महंत की हत्या

Mon, 05 Apr 2021 12:37 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 12:37 AM IST
विज्ञापन
Mahant killed in property dispute
अयोध्या। गुरु की संपत्ति के विवाद में अयोध्या के सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी परिसर में स्थित गुलचमन बाग के महंत कन्हैयादास (45) की चरण पादुका में स्थित गोशाला में ईंटों से कूंचकर हत्या कर दी गई। महंत रोजाना रात में भोजन करने के उपरांत उक्त गोशाला में सोने जाते थे। मृतक महंत के गुरु भाई रामानुज दास ने आश्रम में ही रहने वाले एक संत शशिकांत उर्फ गोलू दास पर हत्या का आरोप लगाया है। उनकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी संत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली अयोध्या के रायगंज चौकी स्थित हनुमानगढ़ी से जुड़े चरण पादुका स्थान में स्थित गोशाला में रविवार सुबह करीब 5 बजे महंत कन्हैया दास चेला स्व. रामबरन दास का खून से सना शव मिला। वह हनुमानगढ़ी की बसंतिया पट्टी से जुड़े गुलचमन बाग के महंत थे। रोजाना अपने स्थान पर भोजन करने के उपरांत उक्त गोशाला में सोने के लिए जाते थे। सूचना पर एसएसपी शैलेश पांडेय, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ अयोध्या राजेश राय, कोतवाली अयोध्या प्रभारी अशोक सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे फ्रिंगर प्रिंट व डॉग स्कवॉयड ने भी घटनास्थल से साक्ष्य संकलन किया। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में हनुमानगढ़ी के नागा साधु भी मौके पर पहुंच गए। मृत महंत के गुरु भाई रामानुज दास ने आरोप लगाया कि गुलचमन बाग के पूर्व महंत राम बरन दास जी की तीन वर्ष पूर्व एक हादसे में मौत हो गई थी। उसके बाद कन्हैया दास को इस स्थान का महंत बनाया गया था। इस स्थान पर विद्यार्थी जीवन से ही रहे साधु शशिकांत उर्फ गोलू दास का स्व. महंत की संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसका मुकदमा भी न्यायालय में चल रहा है। कुछ दिन से पूर्व से सात लाख रुपये को लेकर दोनों में कहासुनी भी चल रही थी। उन्होंने पुलिस को तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि शशिकांत दास ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर महंत कन्हैया दास की हत्या की है। मामले में एसएसपी शैलेश पांडेय ने बताया कि मृत महंत के गुरु भाई की तहरीर पर आरोपी शशिकांत उर्फ गोलू दास व अज्ञात के खिलाफ हत्या की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। आरोपी को गुलचमन बाग से ही हिरासत में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद का मामला सामने आ रहा है, हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है।

अयोध्या-महंत की हत्या के बाद मौके पर जांच करने पहुंचे एसपी विजय पाल सिंह

अयोध्या-महंत की हत्या के बाद मौके पर जांच करने पहुंचे एसपी विजय पाल सिंह- फोटो : FAIZABAD

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed