फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Magh Purnima, devotees were dip in the Sarayu

माघ पूर्णिमा पर उमड़े श्रद्धालु, सरयू में लगाई डुबकी

Fri, 10 Feb 2017 11:15 PM IST
amar ujala
amar ujala Updated Fri, 10 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
Magh Purnima, devotees were dip in the Sarayu
- फोटो : अमर उजाला
माघ पूर्णिमा पर्व पर शुक्रवार को धर्मनगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भोर से ही सरयू के स्नान घाट स्नानार्थियों से पटे रहे। स्नान-दान के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख मठ-मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगी रही। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के मद्देनजर सुबह से ही मेला क्षेत्र में यातायात प्रतिबंधित रहा। प्रयाग महाकुंभ से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम से बढ़ने लगी है।
विज्ञापन


माघ पूर्णिमा पर्व को लेकर गुरुवार से ही नगरी में श्रद्धालुओं के भीड़ का जमाव होने लगा था। पर्व पर पतित पावनी सरयू में स्नान के लिए भोर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। स्नान के बाद घाट पर गऊदान कर श्रद्धा अर्पित की। इसके बाद श्रद्धालुओं की भीड़ प्रमुख मंदिरों नागेश्वरनाथ, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि, श्रीकालेराम आदि मंदिरों में दर्शन-पूजन के लिए लगी रही।
विज्ञापन


स्नान घाटों के साथ मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही। शनिवार को प्रयाग माघ मेले से वापसी में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई जा रही है। पर्व पर जुटने वाली भारी भीड़ को लेकर पुलिस प्रशासन ने एक दिन पूर्व ही कमर कस ली थी। स्नान घाटों के साथ प्रमुख मंदिरों में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती रही। भारी भीड़ से मार्गों पर उत्पन्न होने वाली यातायात समस्या के मद्देनजर यातायात प्रतिबंध सुबह से ही प्रभावी तो रहे लेकिन भीड़ के बावजूद यातायात सुचारू रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरियरों से इतर चार पहिया वाहन गली-कूचों के माध्यम से मुख्य मार्ग पर पहुंच भीड़ के बीच दौड़ते रहे। परिणाम रहा कि दंतधावन कुंड से दीन दयाल तिराहा के बीच जाम लगते रहे। हनुमानगढ़ी चौराहे पर दिन के समय पैदल गुजरने के लिए भी लोगों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम से नगरी में प्रयाग से लौटने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ पहुंचने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed