{"_id":"6222666ca07c523e78492165","slug":"machine-damaged-in-rdc-blood-test-not-done-faizabad-news-lko6204056164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरडीसी में मशीन खराब, नहीं हुई खून की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरडीसी में मशीन खराब, नहीं हुई खून की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिला अस्पताल के क्षेत्रीय निदान केंद्र (आरडीसी) में जांच करने वाली मशीन खराब होने के कारण शुक्रवार को भी खून की तमाम महत्वपूर्ण जांचें नहीं हो सकीं।
दूर-दराज से आए तमाम मरीजों को बैरंग लौटना पड़ा। वहीं, नंबर आने के बावजूद भी मरीजों का ऑपरेशन जांच के अभाव में टल गया। असुविधा होने पर मरीजों ने आक्रोश जताते हुए हंगामा किया।
जिला अस्पताल की ओपीडी में आने वाले मरीजों व भर्ती मरीजों के रक्त संबंधी जांच क्षेत्रीय निदान केंद्र में होती है। यहां बायोकेमिस्ट्री जांच करने वाली मशीन तीन दिन से खराब है।
विज्ञापन
खराब हुए पार्ट की मरम्मत के लिए कंपनी को अवगत कराया गया, लेकिन शुक्रवार तक भी मशीन की मरम्मत नहीं हो सकी। जिसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ा।
दूर-दराज से सुबह ही मरीज अस्पताल पहुंचे और डॉक्टरों को दिखाया। चिकित्सकों ने जांच लिखी तो मरीज आरडीसी पहुंचे और मायूसी ही हाथ लगी।
वहीं, पहले से विभिन्न प्रकार के ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीजों की जांच न होने से ऑपरेशन भी टालना पड़ा। जांच न होने से पहुंचे तमाम मरीजों ने व्यवस्था के प्रति आक्रोश जताया।
कुचेरा बाजार से आए अजय कुमार ने बताया कि गांठ का ऑपरेशन कराना है। सुबह से ही जांच कराने के लिए आए हैं, अब बताया जा रहा है कि मशीन खराब है।
रीडगंज निवासी तृप्ति लखमानी को भी गांठ है, जिसके लिए चिकित्सक को दिखाया था तो उन्होंने ऑपरेशन की सलाह दी। जांच कराने के लिए कहा। सुबह से ही पति-पत्नी आरडीसी में बैठे रहे और काउंटर खुलने पर पता चला कि जांच नहीं हो पाएगी।
हैरिंग्टनगंज निवासी गिरीश चंद्र पांडेय ने बताया कि लीवर व किडनी में समस्या होने पर जांच करवानी थी। शनिवार को भी आए थे तो जांच नहीं हो सकी आज भी मशीन खराब होने की बात कही जा रही है।
मिल्कीपुर से आई हीरावती ने बताया कि शुगर की जांच करानी थी। इतनी दूर से चलकर आए हैं अब लौटना पड़ रहा है। बेनीगंज निवासी आरएन पांडेय ने बताया कि ऑपरेशन के लिए जांच करानी थी, लेकिन नहीं हो पाई है।
मशीन का एक पार्ट खराब हुआ था। जिसकी मरम्मत कराई गई है। इसलिए कुछ परेशानी जरूर हुई होगी, मशीन सही हो गई है।अब स्थिति सामान्य है।-डॉ. सीबीएन त्रिपाठी, प्रभारी सीएमएस, जिला अस्पताल