{"_id":"64ff5e611ff16c2f910e3bd4","slug":"lpg-tankar-highway-faizabad-news-c-97-1-ayo1002-2387-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: 36 घंटे बाद हाईवे से हटाया जा सका एलपीजी का टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: 36 घंटे बाद हाईवे से हटाया जा सका एलपीजी का टैंकर
Tue, 12 Sep 2023 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
रुदौली। हाईवे से 36 घंटे बाद एलपीजी गैस के टैंकर को दूसरे गाड़ी पर शिफ्ट कर उसे हटाया जा सका। इस दौरान सोमवार दोपहर बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा करीब डेढ़ घंटे के लिए हाईवे पर आवागमन को रोककर इसे वन-वे किया गया।
बताते चलें कि रविवार की भोर करीब 4:30 राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-27 पर स्थित रौजागांव ओवरब्रिज पर मथुरा से नेपाल जा रहे एलपीजी गैस टैंकर के इंजन में अचानक आग लग गई थी। पूरा टैंकर आग की गिरफ्त में आकर धू-धू कर जलने लगा था। पांच फायर ब्रिगेड की गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। लेकिन गैस रिसाव के कारण यातायात करीब दस घंटे प्रभावित रहा।
दूसरे दिन सोमवार दोपहर बाद इंडियन ऑयल की शिफ्टिंग टीम मौके पर आई और चार क्रेनों की मदद से जले हुए एलपीसी गैस टैंकर को दूसरे वाहन पर शिफ्ट कर उसे लेकर चले गए। इस दौरान डेढ़ घंटे के लिए राजमार्ग की उत्तरी सड़क पर यातायात रोका गया। शाम 4:30 बजे हाईवे से टैंकर हटने के बाद यातायात बहाल हुआ। सीओ सतेंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि टैंकर सकुशल हाईवे से हटाकर ले जाया गया। अब यातायात पूरी तरह बहाल हो गया है।