{"_id":"64c0108cce0476c4f609088a","slug":"lovers-death-murder-suicide-faizabad-news-c-97-1-slko1024-298-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमियों के शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: पेड़ से लटके मिले नाबालिग प्रेमियों के शव
Tue, 25 Jul 2023 11:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Tue, 25 Jul 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहावल, अयोध्या। रौनाही थाना क्षेत्र के अंतर्गत सोहावल चौराहे से कुछ दूरी पर स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के सामने आम के बाग में नाबालिग प्रेमी युगल के शव पेड़ से लटके मिले। दोनों के शव दुपट्टे के सहारे लटके हुए थे जबकि दोनों के ही पैर जमीन पर थे। दोनों के एक-एक हाथ पेड़ की डाल पर थे। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था, दोनों के परिवारीजनों को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। गत 10 जुलाई को दोनों घर से भाग गए थे।
सोहावल चौराहे से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर स्थित रजिस्ट्री कार्यालय के सामने बाग में मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे आम के पेड़ से एक किशोर व किशोरी के शव लटके होने की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस ने शवों को उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। दोनों की पहचान घटनास्थल के पास ही अगल-बगल स्थित गांव के किशोर (17) व किशोरी (15) के रूप में हुई है।
घटनास्थल की परिस्थितियां आत्महत्या की घटना को संदिग्ध बता रही थी। दोनों के शव एक ही दुपट्टे के सहारे लटके थे, इसके लिए दो दुपट्टों को आपस में जोड़ा गया था। दोनों नंगे पैर थे, साथ ही उनके पैर जमीन पर थे और एक-एक हाथ पेड़ की डाल पर थे।
विज्ञापन
साल भर से चल रहा था प्रेम प्रसंग
स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों अगल-बगल गांव के रहने वाले थे। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी दोनों के परिवारीजनों को थी। दोनों 10 जुलाई को एक साथ घर से भाग गए थे, जिसे बाद में परिवारीजनों ने ही ढूंढ निकाला था। बाद में दोनों पक्षों में समझौता हुआ था कि बालिग होने के बाद उनका विवाह कर दिया जाएगा। घटनास्थल पर पहुंचे परिवारीजनों ने बताया कि सोमवार रात दस बजे दोनों घर से लापता हो गए थे। रातभर उनकी खोजबीन की गई। थाना प्रभारी ओपी राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। मामले में अभी किसी पक्ष से कोई शिकायत नहीं मिली है। घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।