{"_id":"5807b6ae4f1c1b434b70394c","slug":"lotus-blooms-on-each-seat-om-mathur","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा सीटों पर हर हाल में खिलेगा कमल : माथुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा सीटों पर हर हाल में खिलेगा कमल : माथुर
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 19 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
फैजाबाद में बीजेपी प्रदेश प्रभारी का स्वागत करते भाजपाई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर ने कहा कि संगठन की ताकत से सभी सीटों पर कमल हर हाल में खिलाएंगे। फैजाबाद जिले की पांचों विधानसभा सीट भाजपा जीतेगी। वे गोरखपुर से लखनऊ जाते समय सआदतगंज में स्वागत के दौरान बोल रहे थे।
श्री माथुर ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ का मजबूत होना अति आवश्यक है। बूथ जीतेंगे तो चुनाव जीतेंगे। कहा कि जनसंपर्क के दौरान केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन के बीच रखना चाहिए।
इसी के साथ प्रदेश सरकार की नाकामियों को भी कार्यकर्ताओं को जनता के बीच उजागर करना होगा। श्री माथुर ने भाजपा जिलाध्यक्ष के साथ संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा भी की और अवध प्रांत में सबसे पहले विधानसभा बूथ बैठक संपन्न होने पर जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल की पीठ थपथपायी।
विज्ञापन
अनुशासित रूप से संगठनात्मक कार्यों को पूर्ण करने पर उपस्थित कार्यकर्ताओं की सराहना भी की। प्रदेश प्रभारी का स्वागत करने वालों में विधायक रामचंद्र यादव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री बृज बहादुर, प्रभारी सुधीर सिंह सिद्धू, रामकृष्ण तिवारी, वेदप्रकाश, धर्मेंद्र प्रताप, शिवकुमार आदि शामिल रहे।