{"_id":"5910bc1a4f1c1b3a54851f17","slug":"loktantra-senani-died-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसयूवी की टक्कर से लोकतंत्र सेनानी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसयूवी की टक्कर से लोकतंत्र सेनानी की मौत
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Tue, 09 May 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के खजुरहट बाजार में रविवार रात अज्ञात एसयूवी की टक्कर से साइकिल सवार एक लोकतंत्र सेनानी की मौत हो गई। क्षेत्र के उदाखर बसंतपुर निवासी नान्हूराम यादव (65) रविवार की देर शाम खजुरहट बाजार खरीददारी करने गए थे।
हाईवे पार करते समय तेज रफ्तार एसयूवी ने उन्हें रौंद दिया, दुर्घटना के बाद चालक एसयूवी सहित मौके से भाग गया। बाजार के लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया, जहां इलाज शुरू होने के पूर्व उनकी मौत हो गई।
मृतक लोकतंत्र सेनानी बताए जा रहे हैं। सोमवार सुबह सूचना पाकर मौके पर अस्पताल पहुंचे एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार रामजनम यादव, नायाब तहसीलदार अभिचाल प्रताप सिंह ने मृतक लोकतंत्र सेनानी को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
कोतवाल प्रमोद कुमार पांडेय ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। प्रधान सतीश कुमार मिश्र ने बताया कि दो दिन पूर्व मृतक के छोटे भाई भगौती (55) की भी लुधियाना से घर आते समय लखनऊ में ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो चुकी है। तीन दिन के भीतर परिवार में दो मौत होने से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।