फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lok Chetna Namo Sansthan will take the policies of PM Modi to the people

पीएम मोदी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा लोक चेतना नमो संस्थान

Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Lok Chetna Namo Sansthan will take the policies of PM Modi to the people
अयोध्या। लोक चेतना नमो संस्थान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती के निर्देशन में राज्यों के प्रभारी नियुक्त कर दिए हैं। अयोध्या के वशिष्ठ भवन में हुई बैठक में पूर्व सांसद वेदांती ने राज्य प्रभारियों की घोषणा करते हुए कहा कि नैतिक, सांस्कृतिक व आध्यात्मिक उन्नति किए बिना मानव विकास व राष्ट्र विकास संभव नहीं। समस्त देशवासियों को अपने मूल कर्तव्यों को पहचानने व समझने की जरूरत है।
विज्ञापन

कहा कि बहुत जल्द ही लोक चेतना नमो संस्थान की इकाईयां संपूर्ण भारतवर्ष में गठित की जाएंगी। जो अपने व्यापक उद्देश्यों को बढ़ाने के साथ-साथ युग पुरुष देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सभी कार्यों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएगा। संस्थान के राष्ट्रीय महासचिव जयप्रकाश सिंह को उत्तरप्रदेश एवं दिल्ली का प्रभारी, डॉ.राघवेश दास वेदांती को मध्यप्रदेश प्रभारी, संघ के वरिष्ठ प्रचारक भरत सिंह को गुजरात एवं राजस्थान प्रभारी, डॉ. आशीष दुबे महाराष्ट्र प्रभारी, श्रीतोष झा बिहार व सप्तर्षि बसु को पश्चिम बंगाल का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed