फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lock Down

लॉकडाउन को प्रशासन सख्त, सीमाओं पर चौकसी

Wed, 22 Apr 2020 08:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
lock Down
शहर में प्रवेश कर रहे वाहनो की पूछताछ करवाते एसएसपी। - फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। सीमावर्ती जिलों में कोरोना संक्रमित मिलने से सतर्कता और बढ़ा दी गई है। बस्ती, गोंडा, सुल्तानपुर में कोरोना मरीज मिलने के बाद से बार्डर के इलाकों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। किसी को भी इधर से उधर जाने की अनुमति नहीं है।
विज्ञापन

पुलिस और प्रशासन के अफसर लॉकडाउन को लेकर भ्रमण पर रहे। मंगलवार शाम तक 66 लोगों पर लॉकडाउन उल्लंघन के 44 केस दर्ज किए गए हैं, साथ ही 545 वाहनों का चालान हुआ है। इस बीच कृषि की जरूरतों को देखते हुए डीएम ने 23 प्रतिष्ठानों के संचालन की अनुमति दी है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने कहा है कि वही दुकानें खुलेंगी, जिनको खोलने की अनुमति होगी। हर दुकान पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा। दुकानदारों को निर्देश दिया गया है कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएं अन्यथा जारी अनुमति वापस ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने शहर व देहात का दौरा किया था। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी को निर्देश दिया कि जहां कृषि यंत्रों, दवा की दुकानें काफी अधिक संख्या में हैं। वहां रोस्टर बनाकर दुकानें खोलने की अनुमति दी जाए। साथ ही कहा कि यदि दुकानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया जाएगा तो अनुमति वापस भी ली जा सकती है। दुकानें सील कर दी जाएंगी।

दुकानदार के साथ ही ग्राहकों को भी मास्क पहनना अनिवार्य होगा। जनरल मर्चेंट ज्यादा से ज्यादा होमन डिलीवरी करेंगे। इस बीच बताया गया है कि कृषि यंत्र और सर्विसिंग से जुड़े 23 प्रतिष्ठानों को खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी लॉकडाउन का कड़ाई से पालन किए जानेे का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed