फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   loader trapped on the rail track, loco pilot stopped the train through emergency brakes

रेल ट्रैक पर फंसा लोडर, लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर टाला हादसा

Fri, 19 Aug 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 19 Aug 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
loader trapped on the rail track, loco pilot stopped the train through emergency brakes
फैजाबाद में रेल ट्रैक के किनारे पड़ा लोडर। - फोटो : अमर उजाला
शहर से सटे अबूसराय में ओवरब्रिज के नीचे रेल ट्रैक पर गुरुवार रात एक लोडर फंस गया। इसी दौरान नजदीक आ रही सियालदह एक्सप्रेस ने हॉर्न दिया, मगर लोडर टस से मस नहीं हुआ। इस पर लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया तो उसके तेज झटके से यात्री सहम उठे।
विज्ञापन


लेकिन ऐन वक्त पर पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। बाद में ट्रेन के यात्रियों ने खुद नीचे उतरकर लोडर को धक्का देकर ट्रैक साफ कराया। जम्मू से कोलकाता जा रही सियालदह डाउन एक्सप्रेस गुरुवार रात 9.35 बजे सलारपुर रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी।
विज्ञापन


पांच मिनट चलने के बाद चालक को अबूसराय फ्लाईओवर के पास ट्रैक पर लोडर खड़ा दिखा। हॉर्न बजाने के बाद लोडर नहीं हटा तो लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाया। इससे ट्रेन में लगे तेज झटके से यात्रियों में कोहराम मच गया। लोग कूदकर हकीकत जानने के लिए इंजन की ओर दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि बच्चों के साथ महिलाएं नीचे उतरने को परेशान रहीं। लोको पायलट व गार्ड ने मामले की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। तत्काल दो किमी. दूर मौके पर फैजाबाद जंक्शन से अधिकारियों का दल पहुंचा तो देखा कि ट्रैक पर लोडर फंसा हुआ है। मौके पर वाहन का चालक नहीं था।


अधिकारी क्रेन मंगाने का बंदोबस्त कर रहे थे, तभी गुस्साए यात्रियों ने खुद ही लोडर को ट्रैक से बाहर धकेल दिया। बाद में सूचना पर आरपीएफ के एसआई मौके पर पहुंचे और लोडर को क्रेन से उठवाकर आरपीएफ पोस्ट पर ले गए। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लोडर अयोध्या के तुलसीनगर निवासी विद्याभूषण पांडेय का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed