फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Lighting and security system of Ram temple will be hi-tech

हाईटेक होगी राममंदिर की प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था

Wed, 20 Oct 2021 12:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Lighting and security system of Ram temple will be hi-tech
अयोध्या। श्रीराममंदिर निर्माण समिति की बैठक के दूसरे दिन मंगलवार को राममंदिर की सुरक्षा व प्रकाश व्यवस्था पर गहन मंथन हुआ। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में दो पालियों में बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक में इंजीनियरों ने राममंदिर की हाईटेक प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नृपेंद्र मिश्र व ट्रस्ट के पदाधिकारियों के समक्ष अपना प्रजेंटेशन दिया। चर्चा हुई कि राममंदिर की प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक हो, तकनीक का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन

कहीं भी बिजली के खुले तार नहीं दिखाई दें। मंदिर निर्माण समिति की दूसरे दिन की बैठक समाप्त होने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि दो दिनों के भीतर मंदिर की भव्यता, सुरक्षा सहित आधुनिक तकनीक के प्रयोग को लेकर चर्चा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूरे मंदिर में किस तरह प्रकाश व ध्वनि की व्यवस्था हो। विशेष अवसरों पर मंदिर की प्रकाश व्यवस्था भी विशेष हो। खासकर रामजन्मोत्सव के दिन पूरा मंदिर किस रंग में प्रकाशमय हो इसको लेकर इंजीनियरों के साथ गहन मंथन किया गया।
उन्होंने बताया कि तय हुआ है कि राममंदिर की प्रकाश व सुरक्षा व्यवस्था में अधिक से अधिक आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया जाएगा। मंदिर में 24 घंटे भजन की ध्वनि गूंजती रहेगी।
कहीं भी बिजली के खुले तार न दिखाई दें। जिस तरह से साउंड सिस्टम बेतार होता है कुछ इसी तरह मंदिर की प्रकाश व्यवस्था को लेकर चर्चा हुई है। सुरक्षा के लिए मैन पॉवर का अधिक उपयोग करने के बजाए आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल पर जोर दिया गया है।
मंदिर के आर्किटेक्ट आशीष सोमपुरा के साथ आए इंजीनियरों ने इसके लिए नृपेंद्र मिश्र के समक्ष प्रजेंटेेशन दिया है। बैठक में शामिल राममंदिर के ट्रस्टी डॉ.अनिल मिश्र ने कहा कि राममंदिर करोड़ों भक्तों की भावनाओं के अनुरूप बने।
इसलिए छोटे-छोटे पहलुओं पर समीक्षा की जाती है। राममंदिर न सिर्फ भव्यता की मिसाल होगा बल्कि तकनीक के मामले में भी देश के चुनिंदा मंदिरों में इसकी गणना होगी ऐसी ट्रस्ट की मंशा है।
बैठक में एलएंडटी, टाटा कंसल्टेंसी सहित अन्य एजेंसियों के एक्सपर्ट व इंजीनियर मौजूद रहे। राममंदिर परिसर में प्रवेश करते ही भक्तों को राममय माहौल लगे, धार्मिकता का अहसास हो इसके भी इंतजाम किए जा रहे हैं।
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इसके लिए पूरे मंदिर सहित प्लिंथ व परकोटा में मूर्तियां उकेरी जाएंगी। आईकोनो ग्राफी तकनीक से रामकथा सहित भिन्न-भिन्न कलाकृतियों का चित्रण राममंदिर की अलग-अलग दीवारों पर किया जाएगा।

दशावतार, नवग्रह, शक्तिपीठ आदि के चित्रण सहित हमारे शास्त्रों व पौराणिक ग्रंथों में मंदिर में बनने वाली मूर्तियों का जो वर्णन है उस पर चर्चा हुई है। ऐसे ग्रंथों की एक लिस्ट भी तैयार की गई है।
बताया कि रामनवमी के दिन सूर्य की किरणें रामलला का अभिषेक करें, उनके मुख को प्रकाशित करें इसके लिए अंतरिक्ष विज्ञानी शोध करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed