फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Life imprisonment for two real brothers in murder

हत्या में दो सगे भाइयों को आजीवन कारावास

Mon, 28 Mar 2022 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Life imprisonment for two real brothers in murder
अयोध्या। जमीन के विवाद में बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में दो सगे भाइयों को आजीवन कठोर कारावास की सजा सुनाई गई है। दोनों पर एक लाख पांच हजार जुर्माना भी हुआ है।
विज्ञापन

फैसला अपर जिला जज अभिषेक बगड़िया की अदालत से सोमवार को हुआ। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता राहुल सिंह व प्रवीण सिंह ने बताया कि वारदात 4 मई, 2013 की है।
मवई थाना क्षेत्र के मिश्री का पुरवा में दिन दहाड़े रामदेव तिवारी की हत्या कर दी गई थी। इसकी रिपोर्ट उनके लड़के धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने लिखाई थी। आरोप लगाया था कि उनके गांव के देव नारायण तिवारी से जमीन का विवाद था।
विज्ञापन

इसका मुकदमा काफी दिनों से चल रहा था। देवनारायण के पुत्र जितेंद्र नारायण तिवारी के कहने पर उसके भाई अवधेश नारायण ने रामदेव को गोली मार दी थी। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट अवधेश और जितेंद्र के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में लिखाई गई थी। सुनवाई के बाद कोर्ट ने दोनों को दोषी पाते हुए सजा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed