फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   lic carum chess competion

Ayodhya News: शतरंज में दिनेश व सृष्टि रहे अव्वल

Fri, 23 Jun 2023 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 23 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
lic carum chess competion
अयोध्या। भारतीय जीवन बीमा निगम फैजाबाद मंडल की ओर से शहर के एक होटल में आयोजित उत्तर मध्य क्षेत्रीय कैरम व शतरंज प्रतियोगिता का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। कैरम प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में सगीर अहमद, कानपुर मंडल और महिला वर्ग में रेणुका राय, वाराणसी मंडल को प्रथम पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

शतरंज प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में दिनेश कुमार शर्मा, कानपुर मंडल को और महिला वर्ग में श्रृष्टि खरसाली देहरादून मंडल को प्रथम पुरस्कार मिला। मंडल के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक जीएस यादव ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। भारतीय जीवन बीमा निगम, उत्तर मध्य क्षेत्र के स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड के क्षेत्रीय कीड़ा अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 मंडलों गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, मेरठ, आगरा, हल्द्वानी, लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, फैजाबाद और देहरादून के कुल 48 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर कुल चार खिलाड़ियों ने क्षेत्रीय टीम में जगह बनाई जो अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में उत्तर मध्य क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस दौरान संजय कुमार घोष, हरीश तिवारी, अभिषेक पांडेय, वीरेंद्र पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed