फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   LED bulb distribution in the district from tomorrow

जिले में एलईडी बल्ब का वितरण कल से

Wed, 04 Nov 2015 11:03 PM IST
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो
फैजाबाद/अमरउजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
घरेलू ऊर्जा दक्षता लाइटिंग कार्यक्रम के तहत पावर कॉर्पोरेशन जिले में छह
विज्ञापन
नवंबर से एलईडी बल्ब का वितरण करेगा। कॉर्पोरेशन एलईडी का वितरण सिविल लाइंस स्थित फेसू कार्यालय के साथ ही चौक, नाका, लालबाग, अयोध्या के नयाघाट सहित ई-सुविधा वाले सभी उपकेंद्रों पर एक साथ करेगा।

अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम अशोक कुमार ने बताया कि  यह एलईडी बल्ब अन्य बल्बों की तुलना में बेहद कम ऊर्जा क्षय करता है, जिससे एक तरफ जहां उपभोक्ताओं के विद्युत बिलों में काफी बचत होगी, वहीं दूसरी तरफ राष्ट्रहित में भी विद्युत की भारी बचत होगी। बताया कि सात वाट की एलईडी का वितरण किया जाएगा, जिसकी वारंटी तीन साल होगी।

इसकी कीमत मात्र 100 रुपये प्रति बल्ब है और इसकी रोशनी 15 वाट के सीएफएल के बराबर है। उपभोक्ताओं को एलईडी बल्ब प्राप्त करने के लिए पहचान पत्र की छाया प्रति और अंतिम भुगतान किये गये बिल की छाया प्रति लाना आवश्यक होगा।
विज्ञापन


यहां होंगे वितरण
सुबह 11 बजे से सिविल लाइंस स्थित फेसू कार्यालय, लालबाग, नयाघाट अयोध्या, देवकाली, अमानीगंज, चौक, सिविल लाइन, नाका, नियांवा उपकेंद्रों के साथ ई-सुविधा वाले सभी विद्युत उपकेंद्रों पर एलईडी बल्ब का वितरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed