फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Last publication of voter list on 18th november

18 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन

Thu, 20 Oct 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Last publication of voter list on 18th november
अयोध्या। राज्य निर्वाचन आयोग ने नगर निकायों की मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी किए गए शेड्यूल से निकाय चुनाव तय समय से कराए जाने का संकेत है। हालांकि तय समय पर चुनाव कराए जाने को लेकर निर्वाचन विभाग में तैयारी पहले ही शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव को लेकर राज्य सरकार के एक मंत्री की ओर से नवंबर के अंतिम और दिसंबर के पहले सप्ताह में कराए जाने की बात कही गई थी। इसके बाद से ही कयास लगाए जाने का दौर शुरू हो गया था कि चुनाव नवंबर-दिसंबर में हो भी पाएंगे कि नहीं।
विज्ञापन

इसके पीछे कारण नगर पंचायतों के सृजन के साथ निकायों का सीमा विस्तार अब तक चलते रहना कहा जा रहा था। अभी भी कुछ निकायों में परिसीमन का काम पूरा किया जा रहा है। लेकिन राज्य निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी होने के बाद यह बात साफ हो गई कि यदि कोई बड़ी अड़चन न आई तो चुनाव अब तय समय पर होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य निर्वाचन आयोग से जारी कार्यक्रम के मुताबिक पुनरीक्षण का कार्य इस बार मात्र 19 दिन में समाप्त हो रहा है। 18 नवंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। यह चुनाव कराने के लिए सबसे महत्वपूर्ण तैयारी है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव की घोषणा कभी भी कर सकता है। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यभान ने भी आयोग से पुनरीक्षण कार्यक्रम जारी होने की बात कही है।

निर्वाचक नामावली के पुनरीक्षण के दौरान पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश दिवसों में संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे। आयोग ने इसका आदेश जारी कर दिया है। आयोग ने निकायों की मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए आनलाइन आवेदन की व्यवस्था की है। आवेदन 01 से 04 नवंबर तक किया जा सकेगा। इस दौरान आवेदन करने वालों के नाम जांच के बाद सूची में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed