{"_id":"635442b7d0a6f6516373a300","slug":"lamp-should-lighten-minimum-five-minutes-for-world-record-faizabad-news-lko6540903185","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व रिकॉर्ड के लिए दीपों का 5 मिनट जलना जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व रिकॉर्ड के लिए दीपों का 5 मिनट जलना जरूरी
विज्ञापन
अयोध्या। अविवि इस बार भी राम की पैड़ी पर 15 लाख दीप जलाकर नया विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी में है। नया रिकॉर्ड दर्ज करने के लिए गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड की टीम मौजूद रहेगी। रिकॉर्ड बनाने के लिए 15 लाख दीपकों को 5 मिनट तक लगातार जलना जरूरी है। साथ ही सभी दीपकों को 40 मिनट के अंदर जलाना होगा, इसके लिए ले आउट तैयार हो चुका है। अवध विश्वविद्यालय ने करीब 22 हजार वॉलिंटियर्स लगाए हैं।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की टीम हर साल इसकी साक्षी रही है। इस बार भी निश्चल बरोड़ के नेतृत्व में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड की छह सदस्यीय टीम नए रिकॉर्ड को दर्ज करने के लिए शुक्रवार को ही अयोध्या पहुंच गई है। टीम ने शाम करीब तीन बजे से घाटों पर लगे दीपों की गणना शुरू कर दी, अनुमान है कि देर रात व या रविवार सुबह तक दीपों की गणना पूरी कर ली जाएगी। अविवि के नोडल अधिकारी प्रो. अजय प्रताप सिंह ने बताया कि सभी तैयारियां हैं, समय पर दीप जलाकर विश्व रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराया जाएगा।
गिनीज बुक की टीम दीपों की गणना दो चरणों में करती है। पहले चरण को ड्राई काउंटिंग कहते हैं, इस प्रक्रिया में दीपक जलाने के लिए मौजूद वॉलिंटियर्स का सहयोग लिया जाता है। इसके बाद वीडियोग्राफी के जरिए बिना जले दीपों की गणना की जाती है। विश्व रिकार्ड बनाने के लिए दीपों का कम से कम 5 मिनट जलना जरूरी है। जले हुए दीपों की गणना भी तभी संभव हो पाएगी, जब वह 5 मिनट तक जलेंगे।