{"_id":"652ae7293dea80bbf90dcb34","slug":"kitchen-food-in-five-rupees-faizabad-news-c-99-1-brp1003-3670-2023-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: प्रत्येक रविवार पांच रुपये में कराएंगे भरपेट भोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: प्रत्येक रविवार पांच रुपये में कराएंगे भरपेट भोजन
Sun, 15 Oct 2023 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
बलरामपुर। गरीब व असहाय लोगों को भरपेट भोजन कराने के लिए युवाओं की एक टीम आगे आई है। 15 अक्तूबर को शाश्वत सेवार्थ समिति की ओर से शुरू होने वाली शाश्वत रसोई में पांच रुपये में भोजन मिलेगा। अभी प्रत्येक रविवार को भोजन कराने की रणनीति बनी है। समिति के सदस्य वीर विनय चौराहा पर स्टाल लगाकर भोजन देंगे। इसमें पहले दिन पूड़ी-सब्जी खिलाई जाएगी।
संस्था के अध्यक्ष योगेश तिवारी की पहल पर इस कार्य से काफी लोग जुड़ गए हैं। योगेश वर्ष 2019 से ही सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं। उन्होंने समाजसेवा के लिए शाश्वत युवा मंडल का गठन किया है। शाश्वत युवा मंडल के सदस्य कोरोना काल में भी मदद कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि ‘एक प्रयास कोई भूखा न सोये’ के मूलमंत्र से यह नई शुरूआत करने जा रहे हैं।
फिलहाल अभी शाश्वत रसोई का स्टाल सिर्फ रविवार को ही लगेगा। स्थानीय लोगों का सहयोग मिला तो प्रत्येक दिन गरीब व असहाय लोगों के लिए पांच रुपये में भोजन की व्यवस्था करेंगे। संस्था के सदस्य सत्यवीर सिंह, विवेक अग्रवाल, अश्विनी श्रीवास्तव, मनीष मिश्र, आशीष मिश्र, सतीश मिश्र, शिवम पाठक, आनंद वर्धन सिंह, आर्य तिवारी, विमल मौर्य, प्रमोद शुक्ला, बालकृष्ण शुक्ल व शाश्वत शुक्ल मिलकर व्यवस्था कर रहे हैं।