फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kidnapped teenager found in 24 hours, accused arrested

अपहृत किशोरी 24 घंटे में मिली, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Kidnapped teenager found in 24 hours, accused arrested
मसौधा (अयोध्या)। थाना क्षेत्र पूराकलंदर से 24 घंटे पूर्व मंगलवार रात अपहृत किशोरी पुलिस को 24 घंटे के भीतर मिल गई। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, आरोपी के विरुद्ध अपहरण, दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
विज्ञापन

अपहृत किशोरी की मां ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के मसौधा ब्लॉक मुख्यालय के बगल के गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वहीं से उसके मूल गांव इनायत नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक ने मंगलवार रात उस समय अपहरण कर लिया था, जब वह घर के बगल हाईवे के किनारे स्थित दुकान से सामान खरीदकर अपने कमरे पर लौट रही थी।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही किशोरी की मां ने पूराकलंदर थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापे मारे तो शहर के निकट एक मकान से किशोरी मिल गई। पूराकलंदर प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने कहा कि अपहृत किशोरी शहर के निकट एक मकान से मिली है। आरोपी युवक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। तहरीर के आधार पर इनायतनगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी अखिलेश के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच की जा रही है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed