फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   kawan yatra in ayodhya

केसरिया रंग में रंगी रामनगरी

Sat, 30 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Sat, 30 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
kawan yatra in ayodhya
अयोध्या में उमड़ी कांवड़ियों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
सावन मास के दूसरे सोमवार के नजदीक आने के साथ ही कांवरियों की भीड़ बढ़ने लगी है। शुक्रवार को आसपास के जिलों से पहुंचे भारी संख्या में कांवरियों की भीड़ से सरयू तट से मठ-मंदिरों तक रामनगरी केसरिया रंग में रंगी नजर आई।
विज्ञापन


मुख्य मार्ग से लेकर गलियों तक श्रीराम के नारों के साथ हर-हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे। कांवरियों की भीड़ से फोरलेन हाईवे पर जगह-जगह जाम को देखते हुए पुलिस ने एक लेन पर यातायात रोक दिया है।
विज्ञापन


पड़ोसी जिलों गोंडा, बस्ती, बहराइच, गोरखपुर, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, बाराबंकी आदि स्थानों से कांवरियों की टोलियां अयोध्या नगरी में जलाभिषेक के लिए सरयू जल लेने पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांवरियों की भीड़ का आलम यह रहा कि सुबह के आठ बजते-बजते नयाघाट से दंत धावन कुंड तिराहे तक का मार्ग केसरिया रंग से सराबोर हो गया। गाजे-बाजे के साथ शिव भक्त गीतों की धुन पर नाचते-गाते चल रहे थे।

कांवरियों की टोलियों ने सरयू तट पर स्नान कर प्रसिद्ध नागेश्वरनाथ महादेव में जलाभिषेक कर प्रमुख मंदिरों हनुमानगढ़ी, कनक भवन, श्रीराम जन्मभूमि में दर्शन-पूजन किया। बारिश के बावजूद भीगते हुए और जलभराव से कांवरियों की टोलियां आराध्य के दर्शन-पूजन के लिए जुटी रहीं।

कांवरियों की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुबह से ही नगर में वाहनों के आवागमन को प्रतिबंधित कर दिया। कांवरियों की भीड़ हाईवे पर जुटने से लखनऊ-फैजाबाद व बस्ती-गोरखपुर के साथ ही फैजाबाद-गोंडा मार्ग पर जाम की स्थिति बनती बिगड़ती रही।


जाम की स्थिति के मद्देनजर फोरलेन हाईवे पर साकेत पेट्रोल पंप के पास से एक लेन पर यातायात को रोक दिया गया। सीओ दिनेश द्विवेदी ने बताया कि कांवरियों की भीड़ के मद्देनजर रूट डायवर्ट कर यातायात व्यवस्था को ठीक रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed