{"_id":"571bbbad4f1c1ba06e8b6212","slug":"kanosa-and-cola-makdoomia-won-the-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कनोसा व कोला मकदूमिया ने कब्जाई ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कनोसा व कोला मकदूमिया ने कब्जाई ट्रॉफी
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Sat, 23 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र बहादुर सिंह स्मारक टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोहावल के डेरामूसी स्थित हरिनारायण सिंह शिक्षण संस्थान में आयोजित स्व. नरेंद्र बहादुर सिंह स्मारक जनपदीय टेनिस बाल क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समारोहपूर्वक समापन हो गया। कनोसा गर्ल्स इंटर कॉलेज टीम ने बालिका वर्ग के फाइनल में मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम को पराजित कर खिताब जीत लिया।
वहीं कोला मकदूनिया टीम ने आदर्श इंटर कॉलेज की टीम पर जीत दर्ज कर बालक वर्ग का खिताब अपने नाम कर लिया। मुख्य अतिथि सपा जिलाध्यक्ष जयशंकर पांडेय, सयुस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह व डीआईओएस राजेंद्र कुमार पांडेय ने विजेता व उप विजेता टीमों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार से सम्मानित किया।
समारोह में विजेता टीम को ट्रॉफी व 11 हजार नगद व उप विजेता टीम को सात हजार नगद व तीसरे स्थान पर रही बालिका टीम टाइनी टाट्स की टीम व बालक टीम डेलुआभारी को तीन-तीन हजार नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला कनोसा व मेथोडिस्ट टीमों के बीच खेला गया।
विज्ञापन
कनोसा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में प्रिया सिंह के 40, कीर्ति के 18 व सानिया के 10 रनों की मदद से चार विकेट खोकर 84 रन बनाया। जवाब में उतरी मेथोडिस्ट की टीम ने तीन विकेट खोकर 42 रनों पर ही सिमट गई। ज्योति व नेहा ने 10 व मोहिनी ने आठ रन बनाए। कनोसी की प्रिया ने दो व सानिया ने एक विकेट लिया।
बालक वर्ग का फाइनल में आदर्श इंटर कॉलेज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दानिश के 22 व बन्ने के 21 रनों की बदौलत चार विकेट खोकर 65 रन बनाया। जवाब में उतरी कोला मकदूमिया की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए अकील के 17, मोती के 14, अप्पू व सद्दाम के नौ-नौ तथा मोनू के आठ रनों की बदौलत एक गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। इस मौके पर आयोजन अध्यक्ष राजेश प्रताप सिंह, सुप्रीत कपूर, रमेंद्र सिंह, धर्र्मेंद्र सिंह, महेश लखमानी, विशाल सिंह आदि मौजूद रहे।