फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Kairana like situation in several districts in the state: Maurya

प्रदेश के कई जिलों में कैराना जैसे हालात : मौर्य

Fri, 17 Jun 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो / फैजाबाद Updated Fri, 17 Jun 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
Kairana like situation in several districts in the state: Maurya
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कैराना से 346 हिंदू परिवार पलायन कर गए, जो चिंताजनक है। प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी कैराना जैसे हालात हैं। 
विज्ञापन

मणिराम छावनी में श्रीराम जन्मभूमि न्यास कार्याध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव महोत्सव में शामिल होने पहुंचे मौर्य मीडिया से मुखातिब थे।

उन्होंने कहा कि राम की नगरी में जब भी आता हूं स्वाभाविक रूप से रामभक्त के नाते इच्छा रहती है कि सर्वोच्च न्यायालय का फैसला जल्द आए और भव्य राम मंदिर का निर्माण प्रारंभ हो सके। कांग्रेस में प्रियंका गांधी को प्रदेश में लाए जाने के सवाल पर कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुक्त हो चुका है। प्रदेश में कांग्रेस इतिहास के पन्ने में दर्ज होगी।
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा से प्रदेश में वरुण गांधी को भाजपा के मुख्यमंत्री का चेहरा बताए जाने पर कहा कि यूपी में भाजपा का चेहरा संसदीय बोर्ड तय करेगा न कि शत्रुघ्न सिन्हा। कहा कि पहले बसपा और अब सपा के कुशासन ने प्रदेश को बर्बादी के कगार पर पहुंचा दिया। सपा सरकार सभी मोर्चों पर फेल हो चुकी है। कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौर्य ने कहा कि यूपी में सपा-बसपा की जुगलबंदी है। 2017 में भाजपा दोनों की जुगलबंदी खत्म कर 300 सीटें जीतेगी। कहा कि 2007 में मायावती ने वादा किया सरकार बनाएंगे तो सपा के गुंडों को जेल में डालेंगे और कुछ नहीं किया। 2012 में सपा सरकार आई तो कहा कि बसपा के भ्रष्टाचार की जांच कराएंगे और बसपा सुप्रीमो को जेल भेजने का काम करेंगे और अब तक कुछ नहीं किया।


दोनों की मिलीभगत से प्रदेश का नुकसान हो रहा है। मथुरा में दो पुलिस अफसरों की हत्या भूमाफिया ने कर दी। प्रदेश सरकार पुलिस का मनोबल तोड़ने का कार्य कर रही है। इससे पूर्व मौर्य ने रामलला व हनुमंत लला के दर्शन किए। उनके साथ भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश पांडेय बादल व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed