{"_id":"58d2b8194f1c1ba16e1a220b","slug":"justice-vishnu-sahay-commission-examined-hundred-items","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्से से निकले दांत, सिगार व चश्मे की हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बक्से से निकले दांत, सिगार व चश्मे की हुई जांच
amar ujala
Updated Wed, 22 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुमनामी बाबा उर्फ भगवनजी की असलियत जानने के लिए गठित जस्टिस विष्णु सहाय आयोग ने राम कथा संग्रहालय ले जाए गए सामानों की जांच का काम शुरू कर दिया है। दो बक्सों में रखे दांत, सिगार व चश्मे सहित सौ सामानों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि अब तक 35 लोगों ने बयान दर्ज कराया है।
उन्होंने कहा कि आयोग का गठन फैजाबाद के राम भवन में रहने वाले गुमनामी बाबा उर्फ भगवनजी की पहचान के लिए किया गया है। लोगों से उनके बारे में दिए जा रहे बयान और वहां से मिले सामानों की जांच के आधार पर पता चलेगा की वे कौन थे। इसके पूर्व वह अयोध्या के राम कथा संग्रहालय पहुंचे।
यहां फैजाबाद कोषागार से लाए गए सामान रखे गए हैं। उन्होंने छह बक्सों में से बक्सा नंबर एक और छह के लगभग सौ सामानों को निरीक्षण किया। बताया गया कि इन बक्सों में से निकले दांत, सिगार, टेप रिकॉर्डर, चश्मा सहित अन्य सामान थे।
विज्ञापन
उन्होंने बारीकी से इन सामानों के नए-पुराने और किस तरह के सामान हैं, इसके बारे जांच पड़ताल की। बुधवार को किसी ने भी बयान नहीं दर्ज कराया। जांच में उनके साथ आयोग के सचिव, सिटी मजिस्ट्रेट आरए पटेल, प्रशासनिक अधिकारी सतवंत सिंह सेठी, निदेशक राम कथा संग्रहालय योगेश कुमार, शक्ति सिंह सहित अन्य लोग थे।