फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Just beat the elderly cyclist death

बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को रौंदा, मौत

Wed, 22 Jun 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Wed, 22 Jun 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Just beat the elderly cyclist death
- फोटो : amar ujala
रौनाही थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर चिर्रा गांव के पास सोमवार रात साइकिल से घर जा रहे एक बुजुर्ग को मिनी बस ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें बुजुर्ग की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चालक बस को छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन


रौनाही थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर निवासी रामलखन कोरी (60) पुत्र बाबूलाल सोमवार रात लगभग 9 बजे दिवली बाजार से खरीदारी कर साइकिल से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान चिर्रा गांव के पास लखनऊ से फैजाबाद की तरफ  जा रही मिनी बस ने रामलखन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


यह टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रामलखन साइकिल समेत काफी दूर गिरा और घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसा होते ही लोगों ने शोर मचाया, तब तक चालक बस से कूदकर भाग गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर रौनाही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी भोलानाथ सरोज ने बताया कि मिनी बस की टक्कर से रामलखन की मौत हुई है। बस को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed