{"_id":"570d427b4f1c1b0d0f4a6b7f","slug":"jewelry-shops-of-the-city-will-open-two-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब दो घंटा खुलेगी शहर की सराफा दुकानें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब दो घंटा खुलेगी शहर की सराफा दुकानें
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
Updated Wed, 13 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में दो मार्च से चल रहा सराफा आंदोलन अब कमजोर पड़ने लगा है। बुधवार को चौक में हुई मीटिंग के बाद अब सराफा दुकानें दो घंटे के लिए खुलेंगी। दुकानें खोलने का समय बैठक के बाद सभी सदस्यों की सहमति से तय होगी।
सोने-चांदी के कारोबार पर एक प्रतिशत का टैक्स लगाए जाने के विरोध में दो मार्च से सराफा कारोबारी हड़ताल पर हैं। सराफा मंडल साकेत के बैनर तले हड़ताल करने वाले सराफा कारोबारियों का दावा है कि 40 दिन तक चलने वाले इस आंदोलन में तकरीबन एक अरब का कारोबार प्रभावित हुआ है।
संगठन मंत्री नरेश अग्रवाल का कहना है कि यह आंदोलन सराफा व्यापारियों के हित के लिए नहीं अपितु ग्राहकों के लिए किया जा रहा था। उनका कहना था कि कर का अंतिम भुगतान ग्राहकों को ही देना है। सराफा व्यापारियों का कहना है कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं किया गया है, बल्कि इसके स्वरूप में परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन
सहालग शुरू होने वाली है। गांव से लेकर शहर तक घरों में शादियां हैं। जो हमारे नियमित ग्राहक हैं, उनको किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए बुधवार से दो घंटा दुकानें खोली जाएंगी। दुकानें किस समय खोली जाएंगी, यह अभी तय नहीं हुआ है।
संगठन के सभी सदस्यों से वार्ता के बाद ही दुकान खोलने का समय निर्धारित किया जाएगा। इस दौरान जो भी ग्राहक जेवरात खरीदने के लिए आएंगे उन्हें सरकार के फैसले के बारे में जानकारी दी जाएगी। ग्राहकों को इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी कि कर का अंतिम भुगतान कारोबारी को नहीं, बल्कि सोना या चांदी खरीदने वालों को ही करना है।