फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   JCB over encroachment, 17 shops demolished

अतिक्रमण पर गरजी जेसीबी, 17 दुकानें ध्वस्त

Mon, 27 Jan 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
JCB over encroachment, 17 shops demolished
अयोध्या। नगर पंचायत भदरसा के प्राथमिक विद्यालय की जमीन और नाला को पाटकर अवैध तरीके से बनवाई गई छोटी-बड़ी 17 दुकानें सोमवार जेसीबी से ध्वस्त कर दी गईं। इसे लेकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। गाढ़ी कमाई बर्बाद होते देख तमाम परिवार चीखते-चिल्लाते दिखे, मगर प्रशासन ने सारा अवैध कब्जा साफ कराकर ही दम लिया। दो दुकानदारों ने किसी कोर्ट का स्टे आर्डर दिखाकर कार्रवाई रोकने की कोशिश की, लेकिन शाम को उसे भी ढहा कर मलवा हटा दिया गया।
विज्ञापन

भदरसा नगर पंचायत के प्राइमरी स्कूल की जमीन के लबे रोड हिस्से पर अवैध कब्जा कई सालों से था, जिसे हटाने की कई बार कोशिश तहसील प्रशासन ने की, मगर नगर पंचायत प्रशासन दुकानदारों के साथ खड़ा हो जाता था। इस बार सोहावल छह माह से अतिक्रमण को हटवाने के लिए प्रयास चल रहा था। इस संबंध में नोटिसें भी जारी की गई थीं। प्राथमिक विद्यालय के खेल मैदान में बच्चों के प्रार्थना अथवा सामाजिक आयोजन करने के लिए मैदान की जमीन छोड़ी गई थी।
विज्ञापन

बगल में सड़क के किनारे गंदा नाला है, इस पर अतिक्रमण कर दुकानें बना ली गईं। प्रशासन ने डुग्गी पिटवा कर अतिक्रमण हटाने का निर्देश भी दिया था। तीन दिन पूर्व एसडीएम सोहावल ज्योति सिंह ने मौके पर पहुंचकर दुकानदारों को अल्टीमेटम देते हुए 26 जनवरी तक दुकान हटाने का निर्देश दिया। इसके बावजूद दुकान न हटने पर सोमवार को अभियान चलाकर जेसीबी की सहायता से अतिक्रमण हटवाया गया। इससे करीब 17 दुकानदारों की रोजी रोटी छिन गई है। सोमवार दोपहर भारी सुरक्षा पुलिस बल की मौजूदगी में तो दोपहर 1 बजे से शुरू अभियान जो देर शाम 5 बजे तक जारी रहा। इस बीच छोटे-बड़े 17 दुकानदारों की दुकानें जेसीबी मशीन लगाकर हटवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिक्रमण हटाओ अभियान में से प्रभावित 17 दुकानदारों की रोजी रोटी ही नहीं छिनी बल्कि हजारों का नुकसान भी हुआ है। अभियान में प्रभावित दुकानदारों में खुर्शेद डफाली, लक्ष्मी साहू, इरशाद अंसारी, नान बाबू सोनी, बबलू खान, रफीक, मोहम्मद इसरार, अली उस्ताद, नदीम, मंसूर अहमद, मीना, रफीक राइन, मोहम्मद सईद राइन, मोहम्मद यासीन, भगवती प्रसाद चौरसिया शामिल हैं।
कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए अहमद खान ने अपना तर्क रखा और कागजात को दिखाया जिसके चलते उसकी दुकानों पर जोसीबी नहीं चली। मगर एसडीएम ज्योति सिंह ने कोर्ट के आदेश का अध्ययन करने के बाद बताया कि कोर्ट के स्थगन आदेश का अध्ययन किया गया तो अतिक्रमण की परिधि में दुकानें पाई गईं। इसके बाद शाम पांच बजे जेसीबी चलाकर मलवा हटवा दिया गया।
सभासद जेपी मास्टर उर्फ जयप्रकाश गुप्ता ने सोहावल तहसील प्रशासन को शिकायती पत्र देकर मांग की थी कि प्राथमिक विद्यालय के जर्जर भवन को गिराया जाए नहीं तो वह कभी भी हादसे का सबब बन सकता है। विद्यालय की सरकारी जमीन व इर्द गिर्द किए गए सरकारी जमीनों पर दुकानों को बनाकर किए गए अतिक्रमण को हटाने की भी मांग की थी। जिसे सोहावल तहसील प्रशासन ने गंभीरता से लिया था।

उप जिलाधिकारी सोहावल ज्योति सिंह ने सभासद द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र और मांग को गंभीरता से लेते हुए स्थलीय निरीक्षण किया था और दुकानों को हटाने के लिए कहा था। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी लक्ष्मी चौरसिया को निर्देशित किया था कि वह सरकारी जमीनों पर किए गए अतिक्रमण को हटाए। इस पर अधिशासी अधिकारी ने नगर पंचायत भदरसा में डुग्गी पिटवाया था। बावजूद इसके दुकानदार अतिक्रमण हटवाने के नाम पर टस से मस नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed