फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   It rained throughout the day from the city to the rural areas

Ayodhya News: शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में दिनभर हुई झमाझम बारिश

Sat, 01 Jul 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Sat, 01 Jul 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
It rained throughout the day from the city to the rural areas
-जिले में 44 एमएम दर्ज हुई वर्षा, जगह-जगह हुआ जलभराव
विज्ञापन

-तेजी से गिरा पारा, 30 डिग्री दर्ज हुआ अधिकतम तापमान
अयोध्या। मानसून की बारिश ने शुक्रवार को पूरे जिले को जमकर भिगोया। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे, कुछ किसानों ने धान की रोपाई शुरू कर दी। साथ ही इससे सब्जियों की फसलों को नुकसान भी हुआ। शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह जगह जलभराव भी हो गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर तक करीब 44 एमएम वर्षा दर्ज की गई। इसके शाम तक दोगुना होने की संभावना जताई जा रही है।
मौसम विभाग की आशा के अनुरूप बृहस्पतिवार से मानसून जिले में पूरी तरह सक्रिय हो गया। शहर में सिविल लाइन, रिकाबगंज, देवकाली तिराहा, देवकाली ओवरब्रिज के नीचे, सहादतगंज, सिविल लाइन स्थित कई सरकारी कार्यालयों में जलभराव हो गया। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज के मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ मिश्रा ने बताया कि प्रदेश भर में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के चलते 30 जून से 2 जुलाई तक प्रदेश के सभी जनपदों में अच्छी बारिश होने के आसार हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 30.5 व न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बताया कि आगामी सप्ताह एक से पांच जुलाई तक पूर्वी उत्तर पदेश में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
विज्ञापन

खेती किसानी के लिए अनुकूल है मौसम
-डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि वर्तमान परिस्थितियां खेती किसानी के अनुकूल हैं। किसानों के धान रोपाई का यह अनुकूल समय है। इसके अतिरिक्त मोटे अनाजों की खेती करने वाले किसान बाजरा, रागी, काकुन आदि की बुवाई कर सकते हैं। सब्जियों में लता वर्गीय कद्दू, लौकी, तरोई, लोबिया, सरपुतिया आदि की देखभाल करने की जरूरत है। बरसात की वजह से इन पर कीड़ों का आक्रमण हो सकता है। इसके लिए कीटनाशक का छिड़काव करते रहना चाहिए। बताया कि खरीद की प्रमुख फसल धान की रोपाई करने के लिए यह सबसे अच्छा मौसम है। खेत की अच्छी तैयारी करने के बाद 21 से 25 दिन की हो चुकी नर्सरी की रोपाई कर देना चाहिए। खेतों में खरपतवार न उग सकें इसके लिए रोपाई के एक सप्ताह तक खेत में एक से दो मिली मीटर पानी भरा रहना चाहिए तथा इसमें मित्र शैवाल एजोला डाला जा सकता है जो प्राकृतिक उर्वरक का भी कार्य करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------------

सब्जियों और मेंथा की फसल को हो सकता है नुकसान
बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार बरसात होने से किसानों के गन्ने की फसल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। जिन किसानों के धान की नर्सरी तैयार है उनके द्वारा धान की रोपाई भी शुरू कर दी गई है। सब्जी बेल्ट नगर पंचायत के बिलारी माफी, सेमरा, नदरौली, तेंदुआ माफी, भगवती नगर के कई किसानों ने बताया कि ज्यादा बरसात होने पर खीरा, करेला, लवकी, कद्दू, गोभी आदि सब्जियों की फसल को नालियों में जल भरा होने से नुकसान पहुंच सकता है।
----------------------
जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई नाली कीचड़ में तब्दील
बीकापुर। क्षेत्र में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर नल योजना के अंतर्गत पानी सप्लाई के लिए पाइप डालने के लिए खोदी गई नाली कीचड़ में बदल गई है। इनमें जलभराव होने से कई जगहों पर दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है। ग्रामीण मुकुल आनंद, दीप नारायण शुक्ला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मातादीन निषाद सहित ग्रामीणों का कहना है कि जल जीवन मिशन में कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते खुदाई किए गए गड्ढों को दुरुस्त नहीं किया गया है। गांव में इंटरलॉकिंग सड़क और खड़ंजा मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जो अब बरसात शुरू होने पर लोगों के लिए दिक्कत पैदा कर रहा है। बरसात के चलते बीकापुर तहसील परिसर, खंड शिक्षा अधिकारी परिसर, सीएचसी परिसर सहित कई परिषदीय स्कूलों के परिसर में कीचड़ और जलभराव की समस्या पैदा हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed