{"_id":"62b9f471a76f4b7b623f597d","slug":"it-is-a-privilege-to-work-in-ayodhya-dig-faizabad-news-lko637119012","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में कार्य करना सौभाग्य की बात : डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में कार्य करना सौभाग्य की बात : डीआईजी
विज्ञापन
पत्रकारों से वार्ता करते डीआईजी अमरेंद्र प्रसाद सिंह।-संवाद
- फोटो : FAIZABAD
अयोध्या। नवागत पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अमरेंद्र प्रताप सिंह ने सोमवार को रेंज कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान पत्रकारों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि अयोध्या विश्व पटल पर केंद्र बिंदु बन चुकी है।
ऐसे महान स्थल पर कार्य करना सौभाग्य की बात है। 2008 बैच के आईपीएस अधिकारी अमरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक नगरी होने के कारण अयोध्या हमेशा संवेदनशील रहती है।
शांतिपूर्वक, सुव्यवस्थित ढंग से यहां पर होने वाले समस्त मेले, धार्मिक कार्यक्रम संपन्न कराना चुनौतीपूर्ण होता है। यहां अमन-चैन कायम रहे, इसका निरंतर प्रयास किया जाएगा। कहा कि शासन की प्राथमिकता के आधार पर जिले के अधिकारियों का मार्गदर्शन और सहयोग करेंगे।
विज्ञापन
कानून का राज स्थापित कराने में जो भी कमियां होंगी, उन्हें सुधारने में भी योगदान किया जाएगा। एक लोकसेवक के दायरे में रहकर उसकी गरिमा के अनुरूप कार्य करने का प्रयास करेंगे।