फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Issue of mandi fee, electricity surcharge raised again in Udyog Bandhu meeting

Ayodhya News: उद्योग बंधु की बैठक में फिर उठा मंडी शुल्क, विद्युत अधिभार का मुद्दा

Fri, 29 Sep 2023 11:43 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या Updated Fri, 29 Sep 2023 11:43 PM IST
विज्ञापन
Issue of mandi fee, electricity surcharge raised again in Udyog Bandhu meeting
आयुक्त सभागार में मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में मौजूद व्यापारी व अ​धिकारीगण।
अयोध्या। मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने मंडी शुल्क, विद्युत अधिभार सहित कई अन्य मुद्दे उठाए। ये मुद्दे पिछली कई बैठकों से उठ रहे हैं। अब तक इनका विधिवत समाधान नहीं हो पाया। इसके साथ ही ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी को लेकर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन


कमिश्नर गौरव दयाल की अनुपस्थिति में अपर आयुक्त राजेन्द्र प्रसाद त्रिपाठी की अध्यक्षता में आयुक्त सभागार में बैठक की गयी।
जिसमें एक बार फिर आईआईए अध्यक्ष शंकर लाल जायसवाल ने मंडी शुल्क और विद्युत अधिभार का मुद्दा उद्यमियों की तरफ से उठाया। उद्यमियों का कहना था कि मंडी शुल्क लिए जाने का प्रावधान नहीं है फिर भी वसूला जा रहा है। इसको लेकर कमिश्नर ने संबंधित पत्र की बाबत निर्देश दिया था। इसी तरह विद्युत अधिभार को लेकर भी कमिश्नर ने पत्र लिखे जाने का निर्देश दिया था। अध्यक्ष ने बताया कि इन मुद्दों का अभी कोई हल नहीं निकल पाया है। बताया कि इसके साथ ही यश पैका सहित कई अन्य मुद्दे भी उठाए।
विज्ञापन


बैठक में ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट के ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी के लिए तैयार इकाइयों, प्लेज पार्क योजना, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री युवा स्वारोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, निवेश मित्र, की प्रगति की समीक्षा की गयी। संचालन संयुक्त आयुक्त उद्योग सविता भारती रंजन ने किया। बैठक में बैठक में अविनाश चंद्रा, अजय सिंह, आशीष अग्रवाल, रितेश मोटवानी, रोहित माकन सहित अन्य जनपदों से आए उद्यमी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्यमियों के सथ संबंधित विभागों के अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed