फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Invitation to twelve hundred teachers of basic education

बेसिक शिक्षा के बारह सौ शिक्षकों को आमंत्रण

Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Invitation to twelve hundred teachers of basic education
अयोध्या। राष्ट्रपति के कार्यक्रम को लेकर जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के बारह सौ शिक्षकों को आमंत्रण पत्र प्राप्त हुआ है। ये शिक्षक रामकथा पार्क में आयोजित रामायण कान्क्लेव कार्यक्रम में भाग लेंगे। आमंत्रण पत्र सीधे मुख्य सचिव ने शिक्षकों को भेजा है। इसे लेकर शिक्षक खासे खुश हैं, वो पूरी तन्मयता के साथ कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आतुर हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के वीवीआईपी कार्यक्रम में शामिल होना लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र होता है। बहुत सारे लोग चाहकर भी राष्ट्रपति के कार्यक्रम में शिरकत नहीं कर पाते लेकिन जिले के बारह सौ शिक्षकों को बिना किसी प्रयास के राष्ट्रपति के इस वीवीआईपी कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है।
विज्ञापन

यहां शिक्षकों को राष्ट्रपति के वक्तव्य को सुनना है। साफ है कि रामकथा पार्क में कार्यक्रम रामायण कान्क्लेव का है। स्वाभाविक है कि यहां चर्चा रामायण से निश्रित होने वाली संस्कृति और संस्कारों की होगी। अर्थात नई पीढ़ी को देश का नागरिक बनाने वाले इन शिक्षकों को यहां से संस्कृति और संस्कारों के सृजन की राह ही दिखाई जाएगी। कान्क्लेव से निकले संदेश को अयोध्या की धरती पर नन्हे-मुन्नों के संस्कारों में उतारना इसका मकसद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य सचिव उप्र राजेंद्र कुमार तिवारी की ओर से जिला प्रशासन के जरिए अध्यापकों को भेजे गए आमंत्रण पत्र के जरिये उन्हें रामकथा पार्क में आयोजित होने वाले रामायण कान्क्लेव कार्यक्रम में पहुंचने के लिए आमंत्रित किया गया है। बीएसए संतोष देव पांडेय ने बताया कि आमंत्रण पत्र शिक्षकों को भेज दिया गया है।

बीएसए ने बताया कि इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र के खंड शिक्षा अधिकारियों के साथ बैठक करके शिक्षकों के कार्यक्रम में भाग लेने की पूरी व्यवस्था कर दी गई है। शिक्षक निर्धारित समय के पहले रामकथा पार्क के पास एकत्र होंगे। इसके बाद व्यवस्था के अनुरूप गेट नंबर तीन से उन्हें कार्यक्रम में शामिल कराया जाएगा। शिक्षकों को आमंत्रण पत्र के साथ-साथ अपनी आईडी लाने के लिए भी कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed