अयोध्या। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अयोध्या में यात्रा की तैयारी तेज हो गई हैं। शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व प्रदेश प्रवक्ता गौरव तिवारी वीरू के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं के एक दल ने अयोध्या के मंदिरों में जनसंपर्क कर संत-महंतों को यात्रा में शामिल होने का न्योता दिया।
बताया कि शनिवार को श्रीरामजन्मभूमि मंदिर के मुख्य अर्चक सत्येंद्र दास, जानकी घाट के महंत जन्मेजय शरण, झुनझुनिया घाट के महंत करूणानिधान शरण, लक्ष्मण किलाधीश महंत मैथली रमण शरण समेत शहर के कई जातीय मंदिर के महंतों को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
सभी ने यात्रा को अपनी शुभकामना दी हैं। बताया कि यात्रा तीन जनवरी से गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर से शुरू होगी। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेस नेता शैलेंद्र मणि पांडेय, कांग्रेस लीगल सेल के चेयरमैन नितिन मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे। संवाद