{"_id":"610595698ebc3eba6b44c71c","slug":"instructions-given-to-remove-11-cleaning-workers-immediately-faizabad-news-lko5893542189","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 सफाई कर्मचारियों को अविलंब हटाने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 सफाई कर्मचारियों को अविलंब हटाने के दिए निर्देश
विज्ञापन
अयोध्या। नगर में सफाई व व्यवस्थाओं के चल रहे रूटीन चेकिंग अभियान में शनिवार को महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने नियांवा व रेतिया वार्ड का औचक निरीक्षण किया। नियावां के पास से शुरू किए गए निरीक्षण में गंदगी व अव्यवस्था देखकर महापौर बिफर पड़े।
उन्होंने नगर निगम प्रशासन को अनुपस्थित मिले 11 कर्मचारियों को अविलंब हटाने के निर्देश दिए। साथ ही रेतिया में महाराजा निषाद राज के नाम से पार्क बनाए जाने, मोहल्ले के सभी कूपों पर ढक्कन लगवाने, सुलभ शौचालय दुरुस्त कराने व नया पुरवा से सीधे जमथरा रास्ते को मिलाने के निर्देश दिए।
महापौर ने शुक्रवार सुबह आठ बजे नियावां चौराहे से मछली मंडी, नया पुरवा, रतिया, रेतिया पुल, बेगमगंज, अंबेडकरनगर, ककराही बाजार, चूना भट्टी में स्वच्छता और विभिन्न जनसमस्याओं को देखा। इस दौरान नियावां चौराहे से मछली मंडी तक जगह-जगह कूड़ों के ढेर मिले जिसमें तत्काल सफाई नायक राज कुमार को हटाने व आवश्यक कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
इस दौरान नया पुरवा मलिन बस्ती में शौचालय बंद पाया गया उसकी मरम्मत कराकर तत्काल प्रभाव से जनता के उपयोग के काबिल बनाने का निर्देश दिया। नया पुरवा में नगर निगम की उपलब्ध भूमि पर बरात घर बनवाने का निर्देश अधिशासी अभियंता निर्माण को दिया गया।
नया पुरवा में काली चौरा के सामने से मदन लाल निषाद के घर तक आरसीसी सड़क बनाने का भी निर्णय लिया गया। रेतिया वार्ड में 15 सफाईकर्मियों में से चार उपस्थित मिले। इस पर 11 के विरुद्ध तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। रेतिया शिव मंदिर के पास पार्क बनाने, पौधरोपण और बच्चों के लिए झूला लगाने के निर्देश दिए गए। पार्क में महाराजा निषादराज की प्रतिमा भी लगेगी।
नियावां रतिया और अंबेडकरनगर वार्ड में पांच हैंडपंप खराब मिले। कुछ हैंडपंपों के प्लेटफार्म बने ही नहीं थे व कुछ हैंडपंप की ऊंचाई बढ़ानी थी। जलकल के महाप्रबंधक और अधिशासी अभियंता को तत्काल हैंडपंपों को ठीक करने के निर्देश दिए गए। इस बीच मुख्य रूप से अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद, सहायक नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला समेत नगर निगम के सभी कर्मचारी मौजूद रहे।