{"_id":"614627128ebc3e3eb0222bb3","slug":"instructions-for-action-against-pillar-breakers-faizabad-news-lko5961724155","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिलर तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिलर तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार और एसएसपी शैलेश पांडेय ने मंगलवार को रुदौली तहसील में समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में कोई कोताही न बरती जाए।
देखने में आ रहा है कि शिकायतों के निस्तारण में गलत आख्या लगाकर शिकायत का निस्तारण किया जा रहा है। संज्ञान में आया है कि अभी भी काफी संख्या में वरासत के मामले लंबित पड़े हैं। ये बातें शनिवार को जिलाधिकारी अयोध्या अनुज झा ने संपूर्ण समाधान दिवस में कही।
रुदौली प्रतिनिधि के मुताबिक डीएम ने निर्देश दिया कि शिकायत का मौके पर जाकर निस्तारण करें, वादी-प्रतिवादी के बयान के साथ गवाहों के बयान भी लें। सीओ भी उन शिकायतों का संज्ञान लेकर निस्तारण का भौतिक सत्यापन करें।
विज्ञापन
समाधान दिवस में ग्राम ममरेज नगर के प्रधान सतगुरू प्रसाद व अल्हवाना की प्रधान फुलझारा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विधायक राम चंद्र यादव व डीएम अनुज झा से हल्का लेखपाल को क्षेत्र से हटाने की मांग की। डीएम ने एसडीएम को कार्रवाई का निर्देश दिया।
शिकायतों के दौरान ही डीएम उस वक्त नाराज हो गए जब भाकियू नेताओं के साथ बारी ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शिकायत करने पहुंच गए। ग्राम पंचायत की समिति गठित न होने पर बारी ग्राम प्रधान को निलंबित करने की चेतावनी डीएम अनुज झा ने दी। आवास सूची में नाम दर्ज होने के बाद भी सिपहिया कोटवा निवासी मालिकराम ने आवास न मिलने की शिकायत की।
ग्राम पंचायत दुल्लापुर में पंचायत भवन में कब्जा करने वाले व्यक्ति को तत्काल हटाने के निर्देश डीएम ने पुलिस व बीडीओ दिए। समाधान दिवस में 136 शिकायतें आईं।
बड़ागांव प्रतिनिधि के मुताबिक सोहावल तहसील सभागार में सीडीओ अनीता यादव की अध्यक्षता में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कुल 71 शिकायतें आईं जिनमें से चार का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम सोहावल जयजीत कौर मिश्रा, सीओ सदर आरके चतुर्वेदी, सीएचसी प्रभारी डॉ. एके सिंह आदि मौजूद रहे।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के मुताबिक उप जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील क्षेत्र से 86 शिकायतें आई। इनमें से दो मामलों का तत्काल मौके पर ही निस्तारण पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने कराया। दिवस में एसडीएम दिग्विजय प्रताप सिंह, क्षेत्राधिकारी राकेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
बीकापुर प्रतिनिधि के मुताबिक उप जिलाधिकारी अनुराग प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 106 शिकायतें आईं। इनमें से 11 शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। इस दौरान तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा, नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी रागिनी वर्मा सहित अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी एवं राजस्व कर्मी मौजूद रहे।
कोतवाली क्षेत्र बीकापुर के कटारी गांव निवासी घनश्याम की शिकायत थी कि उनके मकान के उत्तर पांच फीट की पुरानी कोलिया मौजूद थी। पड़ोसी विपक्षी परशुराम ने प्रधानमंत्री आवास बनाते समय कोलिया का एक फीट हिस्सा अपने मकान में मिलाकर आवास बना लिया है। जिसके चलते विपक्षी की छत का पानी उनके घर में गिर रहा है। एसडीएम ने कोतवाली पुलिस को जांच करके समस्या का निस्तारण कराने के लिए निर्देश दिया।
थाना क्षेत्र तारुन के इछौरी रामदासपुर निवासी कर्मावती की शिकायत थी कि गांव के ही बाल गोविंद ने जबरन लकड़ी रखकर सार्वजनिक मार्ग अवरुद्ध कर दिया जिससे उन्हें और ग्रामीणों को आवागमन में दिक्कतें हो रही हैं। एसडीएम ने राजस्व निरीक्षक एवं तारुन थानाध्यक्ष को जांच करके आख्या देने के लिए कहा।
थाना क्षेत्र हैदरगंज के माझा सोनोरा निवासी सीतापती की शिकायत थी कि गांव स्थित चक मार्ग संख्या 385 पर गांव के ही विपक्षी परशुराम, गंगाराम, गुलाबपति ने अतिक्रमण कर लिया है। चक मार्ग को जोत लिया गया है। एसडीएम ने शांति व्यवस्था बनाते हुए समस्या का स्थलीय निस्तारण करने का निर्देश दिया।
तहसील क्षेत्र रुदौली के सैदपुर की रहने वाली कमला देवी पत्नी कन्हैया लाल की शिकायत थी कि उनके पुश्तैनी घर के पीछे की जमीन पर विपक्षी ने कब्जा कर गाय बांध रहा है। डीडीएम ने तहसीलदार रूदौली व एसएचओ मवई को संयुक्त टीम से जांच कर आख्या देने के निर्देश दिए।
राजकरन निवासी नरिया पार रुदौली की शिकायत थी कि चकमार्ग की पैमाइश कराकर राजस्व निरीक्षक व हल्का लेखपाल ने पुलिस बल की मौजूदगी में पिलर लगवाया था। पिलर को विपक्षियों ने तोड़ दिया। डीएम ने तहसीलदार व एसएचओ रूदौली को अविलंब पिलर तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई के साथ कब्जा हटवाने का निर्देश दिया।