{"_id":"64949947e0cdf5b1e60a4324","slug":"industry-businessman-officer-faizabad-news-c-13-1-301945-2023-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ayodhya News: उद्योग बंधु की बैठक से अधिकारी ही रहे नदारद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ayodhya News: उद्योग बंधु की बैठक से अधिकारी ही रहे नदारद
Fri, 23 Jun 2023 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
Updated Fri, 23 Jun 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
अयोध्या। सरकारी इन्वेस्टर्स समिट के जरिए प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। मगर दूसरी ओर जिले के अफसर सरकार की मंशा पर ही पानी फेरने में लगे हैं। बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई उद्योग बंधु की बैठक में उद्यमियों ने जब अपनी समस्याएं उठाईं तो पावर कॉर्पोरेशन व पीडब्ल्यूडी समेत कई प्रमुख विभागों के अफसर ही वहां मौजूद नहीं थे।
जिलाधिकारी नितीश कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में बृहस्पतिवार को विभागों के साथ ही उद्यमियों की संख्या पहले की अपेक्षा कम रही। जबकि विभागों को तो खासतौर से निर्देश है कि उद्योग से जुड़ी बैठक में जरूर आएंं। मगर वे भी नदारद रहे। बैठक में इन्वेस्टर्स समिट के बाद उद्योगों की स्थापना को लेकर चर्चा की गई। विभागों को निर्देश दिया गया कि संबंधित एमओयू की अब तक की स्थिति के बारे में सभी से जानकारी करें। डीएम ने सरयू पर रेस्टोरेंट की स्थापना को लेकर उद्यमियों के सामने प्रस्ताव रखा। समीक्षा में कई विभागों ने जानकारी भी दी। सूत्रों के मुताबिक पावर कॉर्पोरेशन, प्रदूषण, खाद्य, लोक निर्माण विभाग और फायर जैसे विभागों के अफसर मौजूद नहीं थे। इस पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए अगली बैठक में सभी के शामिल न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
फर्म यश पैका के प्रतिनिधि ने बैठक में बताया कि फैक्टरी की दूसरी ओर स्कूल है। बीच से अयोध्या-बसखारी हाईवे है। बच्चों के आने-जाने में दिक्कत है। इसलिए यहां फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराना चाहते है। जिलाधिकारी ने इस बावत प्रस्ताव देने के लिए कहा। बैठक में यश पैका, धन्वंतरि सहित अन्य कई फर्मों के जमीन के उपयोग बदले जाने का भी मुद्दा उठाया। उपायुक्त उद्योग अमरेश पांडेय ने उद्योगों की स्थापना को लेकर जानकारी दी। बैठक में उद्यमी अंकित अग्रवाल, शंकर लाल, विजय श्रीवास्तव, सचिन आदि उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
बदल दिया बिजली आपूर्ति का फीडर, कई उद्योग प्रभावित
बैठक मेंं आईआईए के अध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने रुदौली में विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति का फीडर बदल दिए जाने का मामला उठाया। उन्होंने बताया कि अब कैथी फीडर से आपूर्ति की जा रही है। इसकी वजह से दिन में बिजली नहीं मिल रही है। रात में काम नहीं हो पा रहा है। इससे कई उद्योगों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। डीएम ने उपायुक्त उद्योग को अधिशासी अभियंता से इसकी रिपोर्ट लेने के लिए कहा।
फिर उठा औद्योगिक क्षेत्र से जल निकासी का मुद्दा
दूसरा बड़ा मुद्दा गददोपुर औद्योगिक क्षेत्र के जल निकासी को लेकर उठा। इसकी जल निकासी के लिए अयोध्या-जगदीशपुर हाईवे पर रेलवे लाइन के पास बन रहे पुल से पानी निकासी की व्यवस्था की बात आई। डीएम ने एनएचएआई के अफसरों को आईआईए के अध्यक्ष के साथ निरीक्षण करके समाधान के लिए कहा। बकौल आईआईए अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बैठक के बाद वह वहां जाने के लिए निकले तो विभाग के लोग जा चुके थे।