फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Increased offshore waters, occupy the three houses

फिर उफनाई सरयू, तीन मकान समाए

Fri, 16 Sep 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो/फैजाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Increased offshore waters, occupy the three houses
सरयू का जलस्तर बढ़ने से किनारों पर होती कटान। - फोटो : अमर उजाला
बीते माह सरयू में आई बाढ़ थमने के बाद काफी नीचे पहुंचे जलस्तर में दो दिनों से अचानक बढ़ोतरी से हलचल मची हुई है। तटीय इलाकों में नदी की लहरें सैकड़ों एकड़ भू-भाग को अपने आगोश में ले रही है। कटान से रुदौली में तटीय क्षेत्र के तीन घर धारा में समा गए हैं, जबकि पूरा ब्लॉक के छह गांवों में कटान तेज है।
विज्ञापन


दो दिनों से उफनाई सरयू का असर तटीय क्षेत्रों से सटे इलाकों पर दिख रहा है। तेजी से बढ़ते जलस्तर ने कछार के इलाकों को अपने आगोश में ले लिया है। हालांकि नदी का जलस्तर लाल निशान 92.730 मीटर से अभी 49 सेंटीमीटर नीचे है।
विज्ञापन


केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक, दो दिनों से तेजी से बढ़ रहा जलस्तर गुरुवार की मध्य रात्रि लगभग 11 बजे 92.280 मीटर पर पहुंचकर स्थिर हो गया था जो शुक्रवार को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे तक स्थिर रहा। 12 बजे से जलस्तर में आधे सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गिरावट शुरू हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि शाम पांच बजे नदी के जलस्तर में एक सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गिरावट शुरू हो गई है। शाम पांच बजे नदी का जलस्तर 92.240 मीटर दर्ज किया गया है। सरयू के गिरते जलस्तर से नदी के तटीय इलाकों में कटान का खतरा अब गंभीर हो गया है।

शुजागंज प्रतिनिधि के मुताबिक, रुदौली तहसील ग्राम पंचायत कैथी के कैथी माझा में नदी किनारे कटान से खुशीराम, लल्लन और राम पाल के मकान पानी में समा गए। इस गांव के ग्रामीणों को दुश्वारियों का समाना करना पड़ रहा है। वे केवल नाव के सहारे आवागमन करने को मजबूर हैं।

तहसील प्रशासन से कोई कर्मचारी व क्षेत्र के लेखपाल भी नहीं पहुंचे और न ही प्रशासन की ओर से कोई मदद दी गई। ग्रामीण रामजस फूलबहादुर, परशुराम बताते हैं कि आज तक कोई भी यहां देखने नहीं आया कि क्षेत्र के लोग कैसे जीवन जी रहे हैं।


उधर, सदर तहसील के पूरा ब्लॉक अंतर्गत काजीपुर, मूड़ाडीहा, मांझा समेत छह गांवों में कटान से कृषि भूमि नदी में समा रही है। रुदौली के तहसीलदार ज्ञानचंद गुप्त बताते हैं कि कटान की जानकारी नहीं है, फिर भी लेखपाल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। अभी हालात नियंत्रण में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed