फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Increase speed of trains on Phaphamau track

फाफामऊ ट्रैक पर बढ़ेगी ट्रेनों की स्पीड

Sat, 07 Jan 2017 10:17 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Sat, 07 Jan 2017 10:17 PM IST
विज्ञापन
Increase speed of trains on Phaphamau track
शनिवार को स्टेशन के बाहर पत्रकारों से वार्ता करते एडीआरएम एसके सप्रा। - फोटो : अमर उजाला
मॉडल रेलवे स्टेशन से फाफामऊ तक चल रही ट्रेनों को तेज गति से चलाने का प्रयास शुरू हो गया है। अब तक 50 किमी. से भी कम गति पर चल रही ट्रेनों को 75 किमी. की गति से चलाने लायक ट्रैक बनाने के लिए शनिवार को उत्तर रेलवे के सहायक मंडल प्रबंधक (एडीआरएम) एसके सप्रा ने संरक्षा और इंजीनियरिंग विभागों के अधिकारियों के साथ फाफामऊ से फैजाबाद तक टॉवर वैगन पर सवार होकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन


सुल्तानपुर के गोमती नदी रेलवे पुल के ट्रॉली रिफ्यूजी (पुल के किनारे से पैदल चलने वालों के लिए बना रास्ता) पर चलकर देखा। शीटें कमजोर मिलीं तो उसे बदलवाने का निर्देश वहां के सहायक मंडल अभियंता राकेश कुमार सैनी को दिया। पुल में दरारें दिखीं तो उसे भी भराने को कहा।      
विज्ञापन


फैजाबाद में मीडिया के सवालों के जवाब में सप्रा ने बताया कि उनका फाफामऊ से फैजाबाद तक संरक्षा से जुड़ा निरीक्षण था। ट्रेनों की स्पीड 50 से बढ़ाकर 75 करने का कार्य शुरू कराना है। कहा, फैजाबाद यार्ड के कार्य में गति अगले कुछ दिनों में दिखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दिनों केबल खरीदने, सर्किट बनाने, इलेक्ट्रॉनिक्स इंटर लॉकिंग की डिजायन तैयार करने जैसे कार्य दिल्ली में चल रहे हैं। फैजाबाद में नॉन इंटरलॉकिंग का बड़ा कार्य होने जा रहा है। इसमें कुछ ज्यादा वक्त जरूर लग रहा है। 

वाराणसी और लखनऊ में रेलनीर के अलावा दूसरे पानी खुलेआम बेचे जाने और फैजाबाद में पूरी तरह प्रतिबंधित होने के सवाल पर कहा इन दोनों स्टेशनों का वह औचक निरीक्षण करेंगे। फैजाबाद-दिल्ली एक्सप्रेस में दूसरे ब्रांड का पानी बेचे जाने पर कहा कि इस पर पूरा अंकुश लगाएंगे और सिर्फ रेल नीर ही बिकेगा।


फाफामऊ से फैजाबाद तक उनके साथ सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी एसके मोदी, मंडल संरक्षा अभियंता चतुर्थ गौरव वर्मा, सहायक मंडल अभियंता सुल्तानपुर राकेश कुमार सैनी, सहायक मंडल अभियंता फैजाबाद एके वाजपेयी व दूसरे कई अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed