फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Including BJP, SP the nomination of 47

भाजपा, सपा सहित 47 ने किया नामांकन

Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
फैजाबाद
फैजाबाद Updated Thu, 09 Feb 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Including BJP, SP the nomination of 47
गुरुवार को नामांकन के पूर्व पुलिस से नोक-झोक करते भाजपा के समर्थक। - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन पर्चा भरने के लिए प्रत्याशियों की भीड़ उमड़ी। कलेक्ट्रेट के आसपास भीड़ के कारण प्रशासन और पुलिस को पसीना छूट गया। अंदर जाने के लिए भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन


बिना अनुमति किसी के भी जाने पर रोक थी। काफी देर तक यातायात बाधित रहा। गुरुवार को भाजपा के सभी पांच प्रत्याशियों, सपा के एक सहित 47 प्रत्याशियों ने  नामांकन पत्र रिटर्निंग अफसरों के सामने दाखिल किए।
विज्ञापन


नामांकन को लेकर समर्थकों के साथ पहुंचे अयोध्या से सपा प्रत्याशी व राज्यमंत्री तेज नरायन पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अयोध्या विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता, गोसाईगंज क्षेत्र से भाजपा/अपना दल के प्रत्याशी इंद्र प्रताप तिवारी, बीकापुर के लिए भाजपा प्रत्याशी शोभा सिंह, मिल्कीपुर क्षेत्र के लिए गोरखनाथ व रुदौली विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक व भाजपा प्रत्याशी रामचंद्र यादव ने नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा रुदौली से आठ, मिल्कीपुर से छह, बीकापुर से 10, अयोध्या से 13 और गोसाईगंज से तीन अन्य प्रत्याशियों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए। नामांकन को लेकर उमड़ी भीड़ को सहेजने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कलेक्ट्रेट के बाहर सड़क पर समर्थकों की नारेबाजी के बीच यातायात काफी देर तक बाधित रहा। सिविल लाइन की सभा को लेकर भी भीड़ सड़कों पर रही। कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थलों पर भी मजिस्ट्रेटों के साथ पुलिस को लगाया गया था।


नामांकन के बाद गांधी पार्क में हुई भाजपा की सभा को बिहार के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, सांसद लल्लू सिंह और जिला प्रभारी सुधीर सिंह ने संबोधित किया। सपा प्रत्याशी की ओर से गुलाबबाड़ी में सभा का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed