फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ayodhya News ›   Inauguration of Praktyotsav at Darshan Bhawan

दर्शनभवन में प्राकट्योत्सव का शुभारंभ

Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Mar 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Praktyotsav at Darshan Bhawan
अयोध्या। जानकी घाट स्थित रामानंद जी का मंदिर दर्शन भवन में विराजमान श्रीठाकुर, श्रीजानकी जीवन जी का दो दिवसीय प्राकट्योत्सव का शुभारंभ अखंड नाम संकीर्तन के साथ हुआ।
विज्ञापन

रविवार को सुबह आठ बजे तुलसी एवं पुष्प द्वारा ठाकुर, श्री जानकी जीवन जी का सहस्त्रार्चन हुआ। इसके बाद 1008 बत्तियों की महाआरती भी उतारी गई।
दर्शन भवन की महंत डॉ. ममता शास्त्री ने बताया कि दो दिवसीय प्राकट्योत्सव के अवसर पर आयोजित अनुष्ठानों की कड़ी में रविवार की सुबह कई क्विंटल पुष्पों से ठाकुर जी एवं जानकी जीवन जी का पूजन-अर्चन किया गया।
विज्ञापन

इसके बाद महाआरती उतारी गई। इसी क्रम में अपराह्न सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ तो मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। शाम को फूलबंग्ला झांकी व भजन संध्या का भी आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुष्ठान के समापन अवसर पर सोमवार सुबह आठ बजे भगवान शंकर का रुद्राभिषेक विधिविधान पूर्वक किया जाएगा। सुबह दस बजे से भक्तों द्वारा जेवनार गायन होगा।
इसके बाद संत-धर्माचार्यों की गोष्ठी आयोजित की जाएगी। अनुष्ठान के अवसर पर अधिवक्ता अशोक कुमार मिश्र, सुखदेव दास, विजय कुमार, राघव दास सहित विभिन्न जिलों से आए भक्त मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed